logo

मूड

ट्रेंडिंग:

धर्मशाला में पंजाब किंग्स ने चुनी बॉलिंग, RCB की कप्तानी कर रहे जितेश शर्मा

IPL 2026 के 61वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। RCB की कमान जितेश शर्मा संभाल रहे हैं।

Iyer Jitesh PBKS vs RCB IPL 2026

धर्मशाला में टॉस के दौरान श्रेयस अय्यर और जितेश शर्मा, Photo Credit: IPL/X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-61 में पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने है। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेले जा रहे दोपहर के मुकाबले में PBKS ने टॉस जीतकर RCB को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। RCB के रेगुलर कप्तान रजत पाटीदार इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा टीम की कमान संभाल रहे हैं। 

 

पाटीदार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ पिछले मुकाबले में सिर पर चोट लगी थी, जिसके चलते वह एहतियातन बाहर हैं। जितेश ने टॉस के दौरान कहा कि उम्मीद है कि वह हैदराबाद में आखिरी लीग स्टेज मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। रजत की जगह सुयश शर्मा आए हैं। वहीं रोमारियो शेफर्ड ने जैकब डफी को रिप्लेस किया है। रसिख सलाम डार इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'हम जीतना डिजर्व नहीं करते थे...' KKR से मिली हार के बाद भड़के शुभमन गिल

PBKS के लिए करो या मरो की जंग

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS को पिछले 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। अब उसे प्लेऑफ की रेस में जीवित रहने के लिए हर हाल में जीत की जरूरत है। अगर वह आज हार जाती है तो उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे।  

 

PBKS ने करो या मरो वाले मुकाबले में मार्को यानसन को बाहर कर दिया है। हरप्रीत बराड़ और लॉकी फर्ग्यूसन की टीम में वापसी हुई है। मार्कस स्टोइनिस इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट में हैं। पंजाब किंग्स के रन के चेज के दौरान वह या विष्णु विनोद बैटिंग करने उतर सकते हैं। विष्णु विनोद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में उपयोगी पारी खेली थी।

 

यह भी पढ़ें: सचिन-कोहली के बराबर पहुंचे शुभमन गिल, इस IPL सीजन भी पार किया 500 रन का आंकड़ा

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

पंजाब किंग्स - प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान


और पढ़ें