logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: एक स्लॉट, दो दावेदार; रिकलटन-डिकॉक में से किसे चुनेंगे हार्दिक पंड्या?

मुंबई इंडियंस के पास विकेटकीपिंग के तीन विकल्प हैं लेकिन संभावना है कि वह डिकॉक-रिकलटन में से किसी एक को ही चुना जाएगा।

Quinton de Kock Ryan Rickelton

क्विंटन डिकॉक और रायन रिकलटन, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन यानी IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को करेगी। उसका पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से है। पांच बार की चैंपियन MI ने पिछले सीजन क्वालिफायर 2 तक का सफर तय किया था। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम की निगाहें इस बार छठे खिताब पर होंगी। MI ने पिछली बार खिताब 2021 सीजन में जीता था।

 

MI पिछले सीजन स्पिनरों की कमी से जूझ रही थी। इस सीजन उसे एएम गजनफर की सुविधाएं मिलेंगी, जो चोट के चलते IPL 2025 में नहीं खेले थे। इस अफगानी स्टार की गैरमौजूदगी में MI के स्पिन डिपार्टमेंट ने संघर्ष किया था। उनके रहने से टीम को मजबूती मिलेगी। टीम मैनेजमेंट को विकेटकीपर और ओपनिंग स्लॉट के लिए भी बड़ा फैसला लेना होगा।

 

यह भी पढ़ें: RCB के बॉलर यश दयाल ने गुपचुप रचाई शादी, श्वेता पुंढीर को बनाया हमसफर

कौन होगा रोहित शर्मा का जोड़ीदार?

IPL 2025 में रोहित शर्मा के साथ रायन रिकलटन ने ओपनिंग की थी। साथ ही विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने 14 मैचों में 388 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर रहा था। रिकलटन ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 170.14 के स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए थे। वह रोहित के साथ इस बार भी ओपनिंग करते दिख सकते हैं लेकिन उन्हें हमवतन क्विंटन डिकॉक से चुनौती मिलेगी। 

 

डिकॉक ने 2020 और 2021 में MI को बैक टू बैक टाइटल जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2020 सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए थे। डिकॉक की हालिया फॉर्म भी जबरदस्त है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 135 के स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए थे। इससे कुछ ही दिनों पहले डिकॉक ने भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम वनडे में 106 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली की महानता में रोड़ा बना यह पाकिस्तानी, अब लिया क्रिकेट के संन्यास

 

रिकलटन-डिकॉक की फॉर्म को देखते हुए दोनों को खिलाया जा सकता है लेकिन MI की प्लेइंग-XI में किसी एक की ही जगह बन पाएगी, क्योंकि टीम कॉम्बिनेशन के लिए विल जैक्स, एएम गजनफर और ट्रेंट बोल्ट जैसे विदेशी खिलाड़ियों को भी खिलाना जरूरी है। MI के पास रॉबिन मिंज के रूप में भी विकेटकीपर का ऑप्शन उपलब्ध है लेकिन कम ही उम्मीद है कि उन्हें खिलाया जाएगा। ऐसे में देखना दिलचस्प है कि हार्दिक पंड्या और हेड कोच माहेला जयवर्धने डिकॉक और रिकलटन में से किसे चुनते हैं।

 

मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, क्विंटन डिकॉक, रायन रिकलटन, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडेय, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, मोहम्मद इजहार


और पढ़ें