logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से रौंदा, RCB-PBKS को लगा तगड़ा झटका

शुभमन गिल और साई सुदर्शन के अर्धशतकों की मदद से गुजरात टाइटंस ने 229 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम महज 152 पर ढेर हो गई।

Rashid Buttler RR vs GT IPL 2026

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज का विकेट लेने के बाद जोस बटलर संग जश्न मनाते राशिद खान, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। शनिवार (9 मई) को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से रौंद दिया। GT ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में RR 16.3 ओवर में 152 रन पर ही सिमट गई। 

 

GT इस बड़ी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 3 पायदान की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके पास टॉप पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बराबर 14 पॉइंट्स हैं। वह SRH से सिर्फ नेट रन रेट के आधार पर पिछड़ रही है। GT के नंबर-2 पर आने से पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB ) को एक-एक पायदान नीचे आना पड़ा है, जबकि RR टॉप-4 से बाहर हो गई है।

 

यह भी पढ़ें: जो क्रिस गेल भी नहीं कर सके, वह वैभव सूर्यवंशी ने कर दिखाया, IPL में रचा इतिहास

सुदर्शन-गिल के बीच रिकॉर्ड साझेदारी

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी GT को कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने तगड़ी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 118 रन की ओपनिंग साझेदारी की। IPL में पहले विकेट के लिए गिल-सुदर्शन के बीच यह छठी शतकीय साझेदारी रही। उन्होंने सबसे ज्यादा बार ओपनिंग शतकीय साझेदारी निभाने के मामले में डेविड वॉर्नर-शिखर धवन और अभिषेक शर्मा-ट्रेविस हेड के रिकॉर्ड की बराबरी की।

 

सुदर्शन ने 36 गेंद में 55 रन बनाए। उनके जाने के बाद भी गिल जमे रहे और 44 गेंद में 84 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में वॉशिंगटन सुंदर (20 गेंद में नाबाद 37 रन) और राहुल तेवतिया (4 गेंद में नाबाद 14 रन) ने आतिशी बल्लेबाजी कर GT को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

 

यह भी पढ़ें: WFI ने विनेश फोगाट की वापसी पर लगाई रोक, कारण बताओ नोटिस जारी किया

वैभव सूर्यवंशी के आउट होती ही लड़खड़ा गई RR

रन चेज में RR ने भी तूफानी शुरुआत की थी लेकिन विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही उसकी पारी लड़खड़ा गई। वैभव ने 16 गेंद में 36 रन ठोके। उनकी धमाकेदार पर मोहम्मद सिराज ने विराम लगाया। इसके बाद कैगिसो रबाडा ने यशस्वी जायसवाल (3) और शिमरोन हेटमायर (6) का विकेट झटका। पावरप्ले की समाप्ति के बाद राशिद खान ने 4 विकेट लेकर RR की बड़ी हार सुनिश्चित कर दी। जेसन होल्डर ने RR के निचले क्रम को निपटाया। होल्डर ने 2.3 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए।


और पढ़ें