इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज (22 मई) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टक्कर हो रही है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। टॉप-2 की जंग में RCB एक बदलाव के साथ उतरी है। जैकब बेथेल बाहर हैं।
RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि बेथेल की उंगली में चोट है। बेथेल को खुद पाटीदार ने रिप्लेस किया है। पाटीदार चोट के चलते RCB के पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे। SRH ने कोई बदलाव नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: SRH और RCB में टॉप-2 की जंग, पिच का कैसा रहेगा मिजाज? पढ़िए रिपोर्ट
SRH-RCB में है टॉप-2 की जंग
SRH और RCB प्लऑफ में जगह बना चुकी है और अब दोनों टीमों की नजरें टॉप-2 में फिनिश करने पर है। गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसे में SRH और RCB में से कोई एक ही टीम क्वालिफायर 1 में खेल पाएगी।
RCB के पास 13 मैचों में 18 पॉइंट्स हैं और वह फिलहाल टेबल टॉपर है। वहीं SRH 13 मैचों में 16 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। अगर आज वह RCB को विशाल अंतर से हराती है, तभी वह टॉप-2 में फिनिश कर पाएगी।
यह भी पढ़ें: मलेशिया मास्टर्स: अश्मिता चालिहा का सुनहरा सफर थमा, क्वार्टर-फाइनल में हारीं
कोहली के साथ ओपनिंग करेंगे वेंकटेश?
बेथेल के बाहर होने के मतलब है कि RCB इस मुकाबले में नई सलामी जोड़ी के साथ उतरेगी। देखना होगा कि कोहली के साथ कौन पारी की शुरुआत करेगा। वेंकटेश अय्यर एक विकल्प हो सकते हैं, जिन्होंने पिछले मुकाबले में आक्रामक अर्धशतकीय पारी खेली थी। RCB देवदत्त पडिक्कल के पोजिशन के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
सनराइजर्स हैदराबाद - अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - टिम डेविड, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स