logo

मूड

ट्रेंडिंग:

SRH vs RR: प्रफुल्ल-हुसैन ने 4-4 विकेट लेकर लूटी महफिल, रॉयल्स को 57 रन से हराया

IPL 2026 के 21वें मैच में, 2 तेज गेंदबाजों ने सुर्खियां बटोरीं। ये 2 खिलाड़ी हैं प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन। दोनों ने 4-4 विकेट लिए और इस मैच में राजस्थान 57 रनों से हार गया।

IPL 2026 SRH vs RR highlights

प्रफुल्ल हिंगे। (Photo Credit: IPL/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

IPL 2026 का 21वां मैच हाई-स्कोरिंग रहा। यह 13 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। इस मैच में प्रफुल्ल हिंगे ने IPL में डेब्यू करके सुर्खियां बटोरीं और गेम-चेंजर साबित हुए। इस मैच में साकिब हुसैन और प्रफुल्ल ने अपने स्पेल में 4 विकेट लेकर मैच पूरी तरह से हैदराबाद के पक्ष में कर दिया और SRH ने यह मैच 57 रन से जीत लिया।

 

SRH ने ये मैच जीतने के लिए पूरी जान लगा दी। टीम ने हर मुमकिन कोशिश की और उसी का नतीजा रहा कि उन्हें बड़ी जीत मिली। इस शानदार जीत की बदौलत हैदराबाद ने पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई और 7वें नंबर से सीधे चौथे नंबर पर पहुंच गई।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे? डेब्यू मैच में लिए 4 विकेट, IPL में रचा इतिहास

 

अब तक सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 मैचों में 2 मुकाबले जीते हैं। टीम के खाते में 4 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +0.576 है। वहीं दूसरी तरफ, IPL 2026 में राजस्थान को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि इसके बावजूद टीम का प्रदर्शन अब भी मजबूत है। राजस्थान ने 5 में से 4 मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में अभी भी टॉप पर बनी हुई है।

SRH की पारी

टॉस हारने के बाद SRH को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी और उनकी शुरुआत थोड़ी धीमी रही। पावरप्ले में टीम ने 1 विकेट खोकर 51 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई। 7 से 15 ओवर के बीच हैदराबाद ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 103 रन ठोक दिए। फिर डेथ ओवरों में भी टीम ने रफ्तार कम नहीं होने दी और खूब रन बटोरे। 16 से 20 ओवर के बीच SRH ने 3 विकेट खोकर 62 रन जोड़ दिए। आखिर में 20 ओवर खत्म होने तक हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 216 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

SRH की तरफ से कप्तान ईशान किशन ने सबसे बढ़िया बैटिंग करते हुए 91 रन ठोके। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 40 रन बनाए और नीतीश कुमार रेड्डी ने 28 रन का योगदान दिया। वहीं राजस्थान की गेंदबाजी की बात करें तो जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट झटके। उनके अलावा संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग को 1-1 विकेट मिला।

 

यह भी पढ़ें: MI के लिए बुरी खबर! PBKS के खिलाफ रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे? चोट पर आया अपडेट

राजस्थान रॉयल्स की पारी

राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में टीम ने 3 विकेट गंवा दिए और पावरप्ले खत्म होते-होते 5 विकेट गिर चुके थे, जबकि स्कोर सिर्फ 40 रन ही था। इसके बाद मिडिल ओवर्स में टीम ने थोड़ी संभलने की कोशिश की। 7 से 15 ओवर के बीच राजस्थान ने सिर्फ 1 विकेट खोकर 87 रन जोड़े और मैच में वापसी के संकेत दिए। हालांकि डेथ ओवर्स में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की। आखिरी ओवरों में राजस्थान ने 4 विकेट गंवाकर सिर्फ 32 रन ही बना पाई। इसी का नतीजा रहा कि पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद ने यह मुकाबला 57 रनों से अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 241 रन का लक्ष्य नहीं हासिल कर पाई मुंबई, 18 रन से जीता बेंगलुरु

 

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से डोनोवन फरेरा ने सबसे बढ़िया बैटिंग करते हुए 69 रन ठोक दिए। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने 45 रन का योगदान दिया, जबकि तुषार देशपांडे ने भी 25 रन जोड़े। वहीं हैदराबाद की गेंदबाजी की बात करें तो प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने कमाल करते हुए 4-4 विकेट झटके। उनके साथ ईशान मलिंगा ने भी 2 विकेट अपने नाम किए।


और पढ़ें