logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026 ने कितने नए खिलाड़ियों को टीम इंडिया के करीब पहुंचा दिया है?

IPL 2026 में अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सूर्खियां बटोरी। अब वे भारतीय टी20 टीम के करीब पहुंच गए हैं। जानिए किसे-किसे मौका मिलने वाला है।

Vaibhav Priyansh Arya

प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी और हर्ष दुबे, Photo Credit: IPL/X

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 प्रभावित करने वाले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की किस्मत चमकने वाली है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए शनिवार (6 जून) को टीम इंडिया की घोषणा की जाएगी, जिसमें सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर की ताजपोशी होनी है। इसके अलावा टीम में ज्यादा बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 

 

टीम इंडिया इस साल एशियन गेम्स में उतरने वाली है। एशियन गेम्स के दौरान ही वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी। इसे देखते हुए समझा जा रहा है कि एशियन गेम्स में BCCI नए खिलाड़ियों को मौका देगी, जिसमें IPL 2026 में कमाल करने वाले खिलाड़ियों की भरमार रहेगी। जानिए कौन-कौन टीम इंडिया में सेलेक्ट होने के करीब है। 

 

यह भी पढ़ें: न राशिद हैं न नबी, भारत के सामने कितनी मजबूत है अफगानी टीम?

 

  • वैभव सूर्यवंशी - बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव ने IPL 2026 में 15 पारियों में 237.30 के हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट से 776 रन ठोके थे। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुने जाने की पूरी संभावना है। अगर वह इस दौरे से चूक जाते हैं, तो यह तय है कि वह एशियन गेम्स में जरूर दिखेंगे। वैभव फिलहाल इंडिया-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं। 

 

  • प्रियांश आर्य - सलामी बल्लेबाज प्रियांश भी ट्राई सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम के साथ श्रीलंका गए हैं। उन्होंने IPL 2026 में 13 पारियों में 211.62 के स्ट्राइक रेट से 364 रन बटोरे थे। प्रियांश ने पिछले सीजन 179.24 के स्ट्राइक रेट से 475 रन जड़े थे। लगातार दो IPL सीजन में धुआंधार प्रदर्शन के बाद उन्हें एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में मौका मिल सकता है। 

 

  • साकिब हुसैन - दाएं हाथ के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL 2026 के अपने शुरुआती मैचों में नहीं उतारा था। उन्हें SRH ने अपने पांचवें मैच में मौका दिया, जिसमें साकिब ने 24 रन देकर 4 विकेट झटक लिए। इसके बाद उन्होंने लगातार 9 मैचों में कम से कम एक विकेट जरूर लिए। उन्होंने 11 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए। बिहार से आने वाले इस गेंदबाज ने अपने वैरिएशन्स से सुर्खियां बटोरी। अब वह एशियन गेम्स के लिए सेलेक्ट होने की रेस में शामिल हैं। 

 

यह भी पढ़ें: क्रिकेट छोड़ जैवलिन थामा, अब तोड़ा नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड, कौन हैं रुमेश थरंगा?

 

  • हर्ष दुबे - लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे शनिवार को मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। उनके नाम रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट (69) चटकाने का रिकॉर्ड है। हर्ष ने IPL 2026 में 8 मैचों में 8 विकेट झटके थे। उन्हें एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 टीम में चुना जा सकता है। वह जनवरी में एशियन गेम्स के लिए शॉर्टलिस्ट किए 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल थे।

 

  • सूर्यांश शेडगे - मुंबई के इस लोअर ऑर्डर बल्लेबाज ने पंजाब किंग्स के लिए IPL 2026 में कुछ अच्छी पारियां खेली थीं। सूर्यांश के पास डेथ ओवर्स में आतिशी बल्लेबाजी करने की क्षमता है। उन्हें भी एशियन गेम्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।


और पढ़ें