logo

ट्रेंडिंग:

ग्रीन, पृथ्वी, सरफराज... IPL ऑक्शन में किन खिलाड़ियों पर लगेगी सबसे पहले बोली?

IPL 2026 ऑक्शन के लिए फाइनल लिस्ट आ गई है। पढ़िए 15 दिसंबर को होने वाली नीलामी में किन खिलाड़ियों पर सबसे पहले बोली लगेगी।

Cameron Green IPL 2024 RCB

कैमरन ग्रीन IPL 2024 में RCB के लिए खेले थे, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन के लिए 15 दिसंबर को अबू धाबी में प्लेयर ऑक्शन होना है। इस ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें 240 विदेशी और 110 भारतीय प्लेयर शामिल हैं। 40 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई ही 2 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में हैं।

 

ऑक्शन के लिए 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन फाइनल लिस्ट में 350 प्लेयर्स को ही रखा गया है। इस लिस्ट में क्विटन डीकॉक की सरप्राइज एंट्री हुई है। डीकॉक ने रजिस्टर्ड प्लेयर्स की लिस्ट में नहीं थे। डीकॉक समेत 35 नए खिलाड़ियों का नाम नीलामी के लिए जोड़ा गया है। फ्रेंचाइजियों के अनुरोध पर इन प्लेयर्स को फाइनल लिस्ट में जगह मिली है।

 

यह भी पढ़ें: 77 स्लॉट, 350 खिलाड़ी, IPL 2026 की नीलामी की पूरी लिस्ट आ गई

इन पर लगेगी सबसे पहले बोली

IPL 2026 ऑक्शन में सबसे पहले कैप्ड खिलाड़ियों की बोली लगेगी। यानी वे प्लेयर्स जो इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं, उनका नाम सबसे पहले आएगा। इनमें भी कैप्ड बल्लेबाजों की पहले बोली लगेगी। कैप्ड बल्लेबाजों के पहले सेट में डेवोन कॉनवे, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरन ग्रीन, सरफराज खान, डेविड मिलर और पृथ्वी शॉ हैं। ऑक्शन में इन खिलाड़ियों का नाम सबसे पहले आएगा। ध्यान रहे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन ने अपना नाम बल्लेबाज के तौर पर दिया है।

पहले सेट में शामिल खिलाड़ी और उनके बेस प्राइस

  • डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड) - 2 करोड़
  • जेक फ्रेजर-मैकगर्क (ऑस्ट्रेलिया) - 2 करोड़
  • कैमरन ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया) - 2 करोड़
  • सरफराज खान (भारत) - 75 लाख
  • डेविड मिलर (साउथ अफ्रीका) - 2 करोड़
  • पृथ्वी शॉ (भारत) - 75 लाख

यह भी पढ़ें: आंद्रे रसेल ने शाहरुख खान के कहने पर लिया संन्यास, KKR के CEO ने खोला राज

कितने स्लॉट खाली हैं?

सभी 10 फ्रेंचाइजियों में 77 स्लॉट खाली हैं। यानी भले ही 350 प्लेयर्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं लेकिन ऑक्शन में अधिकतम 77 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं। इनमें से 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए है। ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 13 खिलाड़ियों का स्लॉट भरने के लिए 64.30 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी। उसके पास सबसे बड़ा पर्स है। चेन्नई सुपर किंग्स इस मामले में दूसरे नंबर पर है। वह 43.40 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन टेबल पर बैठेगी। उसे 9 स्लॉट भरन हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap