logo

ट्रेंडिंग:

जहीर खान ने LSG से तोड़ा नाता, पंत खुश फिर क्या रही इस्तीफे की वजह?

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान पिछले साल लखनऊ सपर जायंट्स के मेंटोर बने थे। एक आईपीएल सीजन के बाद ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Zaheer Khan LSG

LSG के मालिक संजीव गोएनका और जहीर खान। (Photo Credit: LSG/X)

भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने IPL 2026 से पहले लखनऊ सपर जायंट्स (LSG) से नाता तोड़ लिया है। जहीर पिछले साल LSG के मेंटोर बने थे लेकिन एक IPL सीजन बाद ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जहीर ने आज (गुरुवार) LSG को अपने फैसले की जानकारी दी। समझा जा रहा है कि LSG के हेड कोच जस्टिन लैंगर और टीम के मालिक संजीव गोयनका के कारण जहीर ने अलग होने का फैसला किया है। जहीर का विजन लैंगर और गोएनका से मेल नहीं खा रहा था।

जहीर से खुश थे पंत

LSG के कप्तान ऋषभ पंत और जहीर के रिश्ते मजबूत थे। पंत उनकी रणनीति से भी खुश थे। मगर जहीर ने टीम में अलग-अलग राय होने के चलते अपना कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया। जहीर का कॉन्ट्रैक्ट 2 साल का था। उनके ऊपर स्काउटिंग से लेकर प्लानिंग तक की जिम्मेदारी थी। जहीर इससे पहले मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए थे।

 

यह भी पढ़ें: 'कुत्ता काट जाता है...', सैम अयूब की फॉर्म पर क्या बोल गए राशिद लतीफ?

IPL 2025 में LSG का प्रदर्शन कैसा रहा?

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 में बेहतरीन शुरुआत की थी। उसने पहले 8 में से 6 मैच जीते थे। इसके बाद LSG के प्रदर्शन में गिरावट आई और वह आखिरी 6 मैचों में 1 ही जीत दर्ज कर पाई और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। LSG ने 14 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर फिनिश किया। घर में उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा। LSG ने अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में 8 मैच खेले, जिसमें उसे 2 ही जीत मिली।

 

यह भी पढ़ें: न अरशद जीते न नीरज, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर

नए मेंटोर को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

जहीर खान के इस्तीफे के बाद LSG के नए मेंटोर को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मेंटोर को RPSG की ग्रुप की बाकी फ्रेंचाइजियों का भी कामकाज देखना होगा। RPSG ग्रुप की IPL फ्रेंचाइजी LSG है। इसके अलावा इस ग्रुप की दो अन्य फ्रेंचाइजियां SA20 में डरबन सुपर जायंट्स और 'द हंड्रेड' में मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि RPSG ग्रुप अब 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' की नियुक्ति करेगी, जो पूरे साल सभी फ्रेंचाइजियों से जुड़े कामकाज देखेगा।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap