logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विदेश में नहीं भारत में होगा IPL 2027 का ऑक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर नियम बदेलगा?

IPL के पिछले 3 ऑक्शन विदेश में हुए थे लेकिन इस बार खिलाड़ियों की बोली भारत में लगेगी। इसकी पुष्टि IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने की है।

IPL Trophy

IPL ट्रॉफी, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) के आगामी सीजन का प्लेयर ऑक्शन भारत में होगा। पिछले 3 ऑक्शन का आयोजन दुबई, जेद्दा और अबू धाबी में हुआ है लेकिन इस बार भारत में खिलाड़ियों की बोली लगेगी। IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने इसकी पुष्टि की है। 

 

अरुण धूमल ने न्यूज एजेंसी PTI से बताया कि हर साल कोशिश रहती है कि ऑक्शन भारत में ही हो लेकिन शादियों के सीजन के कारण वेन्यू नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि इस बार IPL ऑक्शन भारत में ही कराएंगे, क्योंकि मिनी ऑक्शन होना है और वेन्यू मिल जाएगा। IPL 2027 के लिए ऑक्शन भारत में कहां होगा, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 

 

IPL गवर्निंग काउंसिल की हाल ही में बैठक हुई है। इस मीटिंग में इम्पैक्ट प्लेयर नियम भी पर भी चर्चा की गई। इसे लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी फ्रेंचाइजियों से फीडबैक मांगा था। 

 

यह भी पढ़ें: IND vs AFG 3rd T20: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, वैभव खेलेंगे?

इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर चल रही बातचीत

भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल , पूर्व कप्तान रोहित शर्मा , स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर ऐतराज जता चुके हैं। ज्यादातर IPL कप्तानों ने इस नियम को हटाने को लेकर BCCI से अभील भी की है। अरुण धूमल ने कहा कि BCCI इसकी समीक्षा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, 'इस मसले पर बातचीत हो रही है। हम सभी पक्षों से फीडबैक लेंगे, जिसके बाद ही फैसला लिया जाएगा।' माना जा रहा है कि यह नियम 2027 सीजन में भी लागू रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से भी बाहर, विपराज निगम को मिला मौका

IPL चेयरमैन बने रहेंगे अरुण धूमल

BCCI की सलाना आम बैठक (AGM) 18 सितंबर को होने वाली है। AGM के दौरान अरुण धूमल का IPL चेयरमैन फिर चुना जाना तय है। उनके अलावा खैरूल मजूमदार भी IPL गवर्निंग काउंसिल में फिर चुने जाएंगे।


और पढ़ें