इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने एक बार फिर विंबलडन का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। सिनर ने विंबलडन पुरुष सिंगल का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने फाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को चार सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में 6-7(7), 7-6(2), 6-3, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने। इस जीत के साथ उन्होंने अपने करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब भी जीत लिया।
जैनिक सिनर पुरुष सिंगल का खिलाफ डिफेंड करने वाले खिलाडियों की लिस्ट में 10वें नंबर पर शामिल हो गए हैं। विंबलडन 2026 जीतने पर सिनर को 36 लाख पाउंड (करीब 48.2 लाख अमेरिकी डॉलर) की इनामी राशि मिलेगी। भारतीय रुपये में इसकी कीमत लगभग 41 करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है।
यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना पर मेहरबानी? अब स्विट्जरलैंड ने उठाए सवाल
जैनिक सिनर की नेटवर्थ
इस साल विंबलडन की कुल पुरस्कार राशि 6.42 करोड़ पाउंड रखी गई थी, जो पिछले साल के मुकाबले 20 प्रतिशत ज्यादा है। पुरुष और महिला एकल वर्ग के विजेताओं को समान इनामी राशि दी गई है। यह बड़ी इनामी राशि सिनर की कुल संपत्ति में भी इजाफा करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 4 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 340 करोड़ रुपये) है। पिछले दो सालों में लगातार शानदार प्रदर्शन और ग्रैंड स्लैम जीतने की बदौलत उनकी कमाई में तेज बढ़ोतरी हुई है।
विंबलडन से बढ़ी संपत्ति
एटीपी टूर के आंकड़ों के मुताबिक, विंबलडन फाइनल से पहले ही सिनर अपने करियर में लगभग 6.48 करोड़ अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की प्राइज मनी जीत चुके थे। अब विंबलडन की नई इनामी राशि जुड़ने के बाद उनकी कुल प्राइज मनी और बढ़ जाएगी। 24 साल के जैनिक सिनर अब तक पांच ग्रैंड स्लैम और 25 अन्य एटीपी खिताब जीत चुके हैं।
कैसे करते हैं कमाई?
कोर्ट के बाहर भी जैनिक सिनर दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनके पास कई बड़ी इंटरनेशनल कंपनियों के साथ एंडोर्समेंट डील हैं। वे नाइकी, लावात्सा, रोलेक्स, गुच्ची और एक्सप्लोरा जर्नीज जैसे बड़े ब्रांड का प्रचार करते हैं। इन ब्रांड से उन्हें हर साल करोड़ों डॉलर की कमाई होती है।
फोर्ब्स की 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी सिनर को जगह मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, वह हर साल करीब 3.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर सिर्फ विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य व्यावसायिक समझौतों से कमाते हैं। यही वजह है कि उनकी कमाई लगातार बढ़ रही है और वे दुनिया के सबसे सफल युवा खिलाड़ियों में गिने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जिन खेलों में उतरेगा भारत, उनमें कितने मेडल जीते हैं?
विबंलडन में की शानदार वापसी
विंबलडन 2026 के फाइनल में सिनर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने पहला सेट टाईब्रेकर में गंवा दिया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन सेट अपने नाम किए और मैच जीत लिया। पूरे मुकाबले में उन्होंने दबाव के समय बेहतरीन खेल दिखाया और अपनी वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग के जैसा प्रदर्शन किया।
जैनिक सिनर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ अपनी लगातार 10वीं जीत भी दर्ज की, जिससे दोनों खिलाड़ियों के बीच उनका दबदबा और मजबूत हो गया। विंबलडन 2026 की इस ऐतिहासिक जीत ने जैनिक सिनर को खेल के साथ-साथ कमाई के मामले में भी नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। सिनर की उम्र भी अभी कम है और वह आने वाले दिनों में कई बड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।