logo

ट्रेंडिंग:

कोलंबो के मैदान पर कैसा है भारत-पाक का टी20 रिकॉर्ड? जानें पिछली टक्कर का रिजल्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs PAK match report

सलमान आगा और सूर्यकुमार यादव, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो, हमारे साथ जानें कि भारत और पाकिस्तान पिछली बार कोलंबो के इस स्टेडियम में कब आमने-सामने हुए थे और नतीजा क्या रहा था। साथ ही, इस मैदान पर दोनों टीमों के टी20 रिकॉर्ड के बारे में भी जानें।

 

बता दें कि कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान का तीन बार आमना-सामना हुआ है। इसमें एक टी20 मैच और दो वनडे मैच शामिल हैं। इन तीनों मैचों में भारत का पलड़ा भारी रहा है। इनमें से दो मैच भारत ने जीते हैं, जबकि पाकिस्तान सिर्फ एक जीता है।

 

यह भी पढ़ें: 'जिससे चाहे कर ले शादी…', ईशान किशन की गर्लफ्रैंड पर क्या बोले दादा?

कोलंबो में आखिरी IND vs PAK मुकाबला

एशिया कप 2023 में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार सुपर फोर मैच खेला गया था। यह वनडे फॉर्मेट में खेला गया था। भारत ने यह मैच बड़े अंतर से जीता था। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 2 विकेट खोकर 356 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान 128 रन पर ऑलआउट हो गया और 228 रन से जीत हासिल की। यह मैच 10 सितंबर को खेला गया था।

 

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी टी20 मैच टी20 वर्ल्ड कप 2012 के ग्रुप स्टेज के दौरान हुआ था। भारत ने यह मैच भी जीता था। यह मैच 30 सितंबर को खेला गया था। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 128 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में भारत ने 18 गेंद बाकी रहते 8 विकेट से मैच जीत लिया था।

 

यह भी पढ़ें: होटल का बिल नहीं चुकाया... ऑस्ट्रेलिया में बेइज्जत हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी

आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने 15 टी20 मैच खेले हैं। इन 15 मैचों में से भारतीय टीम ने 11 मैच जीते हैं और चार हारे हैं। पाकिस्तान ने इस वेन्यू पर सात टी20 मैच खेले हैं। इन सात मैचों में से भारत ने पांच जीते हैं और दो हारे हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap