logo

मूड

ट्रेंडिंग:

1 वर्ल्ड कप, 125 इंटरनेशनल गोल... अर्जेंटीना के लिए कमाल के हैं मेसी के आंकड़े

अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। पढ़िए अर्जेंटीना की जर्सी में मेसी के आंकड़े कैसे रहे।

Lionel Messi FIFA World Cup 2026

लियोनेल मेसी, Photo Credit: Argentina Football Team/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महान फुटबॉलर लियानेल मेसी अब अर्जेंटीना की जर्सी में खेलते नहीं दिखेंगे। मेसी ने सोमवार (31 अगस्त) को इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट ले ली। 39 साल के मेसी का अर्जेंटीना के लिए आखिरी मैच वर्ल्ड कप फाइनल था, जिसमें उनकी टीम को स्पेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मेसी ने इससे पहले 2016 में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया था लेकिन जल्द ही उन्होंने अपना फैसला बदल लिया। उन्होंने अर्जेंटीना की तरफ से 21 साल के अपने सफर में कई उपलब्धियां हासिल की। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं। 


1: मेसी ने एक बार 2022 में कतर में वर्ल्ड कप जीता है। उनके रहते हुए अर्जेंटीना की टीम दो बार 2014 और 2026 में फाइनल में पहुंची, जहां उसे जर्मनी और स्पेन से हार का सामना करना पड़ा। 

 

6: मेसी ने 6 वर्ल्ड कप (2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026) में हिस्सा लिया, जो उनके लंबे समय के प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बराबर है। 

 

यह भी पढ़ें: 6 टीमें, 27 मैच, 13 सितंबर को फाइनल... क्या है शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का फॉर्मेट?

 

21: मेसी ने छह वर्ल्ड कप में कुल 21 गोल किए। वह फ्रांस के किलियन एमबापे के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने तीन वर्ल्ड कप में 22 गोल किए हैं।  

 

39: मेसी ने 39 साल की उम्र में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने अगस्त 2005 में हंगरी के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच में अर्जेंटीना के लिए डेब्यू करने के 21 साल बाद संन्यास लिया। उस मैच में वह मुश्किल से एक मिनट खेल पाए थे। उन्हें एक प्रतिद्वंद्वी को कोहनी मारने के लिए मैदान से बाहर भेज दिया गया था। 

 

यह भी पढ़ें: UP टी20 लीग 2026 के प्लेऑफ मैच लखनऊ में होंगे, कानपुर से क्यों छिनी मेजबानी?


125: मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल में 125 गोल किए हैं, जो अर्जेंटीना के किसी भी अन्य खिलाड़ी द्वारा किए गए गोल की संख्या से दोगुने से भी अधिक है। पिछला रिकॉर्ड गैब्रियल बतिस्तुता के नाम था, जिन्होंने 1991 से 2002 तक 78 मैचों में 54 गोल किए थे। पुरुष इंटरनेशनल फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो (146 गोल) के नाम पर दर्ज है। मेसी का नंबर उनके बाद आता है।  

 

207: मेसी ने 207 इंटरनेशनल मैच खेले। वह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो (233) के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

 

(PTI इनपुट के साथ)


और पढ़ें