logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में 19 अगस्त को भारत-पाकिस्तान मैच, ये है पूरा शेड्यूल

मेंस और विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन एक साथ हो रहा है। पढ़िए भारतीय मेंस टीम का शेड्यूल और टूर्नामेंट का फॉर्मेट क्या है।

India vs Pakistan Hockey

भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी, Photo Credit: Hockey India

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बेल्जियम और नीदरलैंड्स की मेजबानी में आयोजित हो रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। इस बार मेंस और विमेंस वर्ल्ड कप एक साथ हो रहा है। 16 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के मुकाबले दो वेन्यू पर खेले जाएंगे। बेल्जियम के वावरे में बेल्फियस हॉकी एरिना और नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन में वैगनर स्टेडियम में सभी मुकाबले खेले जाएंगे। 

 

वर्ल्ड कप में 16-16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 ग्रुपों में बांटा गया है। भारतीय मेंस टीम ग्रुप-डी में है। इस ग्रुप में वेल्स, इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें हैं। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत वेल्स के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला 15 अगस्त को शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद 17 अगस्त को भारत की टक्कर इंग्लैंड से होगी। मेंस वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान हाई-वोल्टेज मुकाबला 19 अगस्त को खेला जाएगा। हॉकी वर्ल्ड कप को लुत्फ जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठाया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं बांग्लादेश के नए 'तमीम इकबाल'? ऑस्ट्रेलिया में ठोका पहला टेस्ट शतक

मेंस वर्ल्ड कप में भारत का शेड्यूल

  • 15 अगस्त: भारत बनाम वेल्स, शाम 4:30 बजे से, वैगनर हॉकी स्टेडियम 

 

  • 17 अगस्त: भारत बनाम इंग्लैंड, शाम 6:30 बजे से, वैगनर हॉकी स्टेडियम

 

  • 19 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान, शाम 6:30 बजे से, वैगनर हॉकी स्टेडियम

टूर्नामेंट का ये है फॉर्मेट

वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है। इस बार क्रॉसओवर मैच या क्वार्टर-फाइनल्स नहीं होंगे। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें दूसरे राउंड में पहुंचेंगी, जहां उन्हें 4-4 टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। ग्रुप-डी से क्वालिफाई करने वाली दो टीमें ग्रुप-ए की टॉप दो टीमों का सामना करेंगी, जबकि ग्रुप-बी की टॉप दो टीमें ग्रुप-सी की टॉप दो टीमों से भिड़ेंगी।

 

दूसरे राउंड में एक टीम दूसरे ग्रुप की दो टीमों का सामना करेगी और साथ ही अपने ग्रुप की दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम के खिलाफ मिले पॉइंट्स को भी कैरी करेगी। इसके बाद दूसरे राउंड के ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। वहीं पहले और दूसरे राउंड के ग्रुप में सबसे नीचे रहने वाली दो टीमें क्लासिफिकेशन मैच खेलेंगी।

 

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर थे आकिब, अचानक आई बुमराह की रिप्लेसमेंट वाली कॉल और बदल गई जिंदगी

भारत 51 साल से नहीं जीता खिताब

भारतीय मेंस टीम ने पहला और आखिरी हॉकी वर्ल्ड कप 1975 में जीता था। इसके बाद से टीम कभी खिताब के करीब नहीं पहुंच पाई है। 51 साल से खिताबी सूखा जारी है। टीम इंडिया ने 2018 में क्वार्टर-फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां उसे नीदरलैंड्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पिछले मेंस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम क्रॉसओवर मैच में पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड से हार गई थी।

मेंस वर्ल्ड कप के लिए भारत का स्क्वॉड

गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा

 

डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच

 

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंटा शर्मा, विवेक सागर प्रसाद

 

फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक


और पढ़ें