logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बांग्लादेश के खिलाफ भी नहीं चला बल्ला, अब बाबर के दोस्त का भी खत्म होगा करियर?

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजावन बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 58 रन ही बना सके। अब उनके करियर पर खतरा मंडराने लगा है।

Mohammad Rizwan ODI

बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन बोल्ड हुए मोहम्मद रिजवान, Photo Credit: Screengrab via BCB/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बांग्लादेश दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम 3 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में महज 114 रन पर ही ढेर हो गई थी। इसके बाद टीम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। पाक टीम ने दूसरे वनडे में 128 रन (DLS) से जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी हासिल की। आज (15 मार्च) सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 290 रन का स्कोर खड़ा किया है, जिसके जवाब में पाकिस्तान की आधी पारी 82 के स्कोर पर सिमट गई है।

 

साहिबजादा फरहान और माज सदाकत की ओपनिंग जोड़ी पिछले मैच की तरह कमाल नहीं कर पाई। दोनों ओपनर दो ओवर के अंदर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान से पाकिस्तान को उम्मीदें थीं लेकिन वह भी अगले ओवर में चलते बने। रिजवान 4 रन बनाकर तस्कीन अहमद की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए और पाकिस्तान का स्कोर 17/3 हो गया। 

 

गाजी गोरी और अब्दुल समद ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों ने फिर वापसी की और दोनों को चलता कर पाकिस्तान को स्कोर 82/5 कर दिया। बांग्लादेश मुकाबले पर शिकंजा कस चुका है। वहीं पाकिस्तान के ऊपर सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: एक स्लॉट, दो दावेदार; रिकलटन-डिकॉक में से किसे चुनेंगे हार्दिक पंड्या?

रिजवान के करियर पर लटकी तलवार

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने दूसरे वनडे में 44 रन बनाए लेकिन उन्होंने 59 गेंदें ली। रिजवान ने इतना समय लेने के बाद, जिस तरह अपना विकेट फेंका, उसकी काफी आलोचना हुई। अब तीसरे वनडे में फ्लॉप होने के बाद उनके करियर पर खतरा मंडराने लगा है। रिजवान को पाकिस्तानी टी20 टीम से ड्रॉप किया जा चुका है। टेस्ट टीम में भी उनकी जगह सुरक्षित नहीं है। ऐसे में वह वनडे टीम से भी ड्रॉप होते हैं तो 33 की उम्र में ही उनका इंटरनेशनल करियर खत्म हो सकता है। ध्यान रहे कि उनसे वनडे टीम की कप्तानी छीनी जा चुकी है।

 

यह भी पढ़ें: RCB के बॉलर यश दयाल ने गुपचुप रचाई शादी, श्वेता पुंढीर को बनाया हमसफर

बाबर-रिजवान के दिन लद गए?

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान बेहद करीबी दोस्त माने जाते हैं। दोनों लंबे समय तक पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में खेले लेकिन एक-एक करके दोनों को किनारे लगा दिया गया है। पहले बाबर को कप्तानी से हटाया गया, फिर रिजवान कप्तान बने लेकिन उनका कार्यकाल भी ज्यादा दिन नहीं चला। बाबर हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलते नजर आए थे, जहां उनका प्रजर्शन खराब रहा था। माना जा रहा है कि अब बाबर दोबारा पाकिस्तान टी20 टीम में नहीं दिखेंगे।

 

बाबर को चोटिल होने के चलते बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया। टेस्ट टीम में उनकी जगह पर सवाल उठते रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में जिस तरह से पाकिस्तान ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है, समझा जा रहा है कि बाबर-रिजवान से आगे बढ़ने की तैयारी कर ली गई है।


और पढ़ें