logo

ट्रेंडिंग:

IPL 2025 के बाद भी रिटायर नहीं होंगे धोनी? 'थाला' ने खत्म किया सस्पेंस

आईपीएल सीजन शुरू होते ही महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की चर्चा होने लगती है। इस बार भी धोनी के रिटायरमेंट की अटकलें तेज हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले धोनी ने अपने संन्यास पर संस्पेंस कर दिया है।

MS Dhoni IPL

महेंद्र सिंह धोनी। (Photo Credit: CSK/X)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन शुरू होते ही महेंद्र सिंह धोनी पर सबकी नजरें हैं। 43 साल की उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के 'थाला' आईपीएल में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इंटनरेशनल क्रिकेट से 5 साल पहले संन्यास ले चुके धोनी अब सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। पिछले 2-3 सीजन से उनके आईपीएल से रिटायर होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बार भी कहा जा रहा है कि धोनी आईपीएल 2025 के बाद संन्यास ले सकते हैं।

 

धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने जियोहॉटस्टार से बात करते हुए कहा कि मैं जब तक चाहूं सीएसके के लिए खेल सकता हूं।

 

यह भी पढें: हैदराबाद ने रच दिया इतिहास, IPL में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी


धोनी ने खत्म किया सस्पेंस

 

चेन्नई सुपर किंग्स आज (रविवार) के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। सीएसके और मुंबई की टक्कर चेपॉक में होगी। इस बड़े मुकाबले से पहले धोनी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर सभी सस्पेंस खत्म कर दिए। उन्होंने जियोहॉटस्टार से कहा, 'मैं जब तक चाहूं सीएसके के लिए खेल सकता हूं। यह मेरी फ्रेंचाइजी है। अगर मैं व्हीलचेयर पर भी रहूंगा तो सीएसके मुझे खींच कर लाएगी।'

 

 

यह भी पढ़ें: चेन्नई या मुंबई, एल क्लासिको में कौन मारेगा बाजी?

 

सीएसके को दिलाए 5 खिताब

 

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। 2016-17 सीजन में सीएसके के बैन होने के चलते वह राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की ओर से खेले थे। धोनी अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। उन्होंने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में सीएसके को आईपीएल खिताब दिलाए। धोनी अब तक 264 आईपीएल मैचों में 39.13 की औसत और 137.54 के स्ट्राइक रेट से 5243 रन बना चुके हैं।  


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap