logo

ट्रेंडिंग:

बड़े होकर क्या बनेंगी? धोनी की बेटी जीवा ने बताया अपना सपना

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा ने हरिद्वार में गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। साक्षी ने हर की पौड़ी पर पूजा-पाठ भी किया।

Ziva Dhoni

जीवा धोनी, Photo Credit: Ziva/Insta

महापर्व छठ से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह का परिवार हरिद्वार पहुंचा। धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा ने शुक्रवार (24 अक्टूबर) को यहां गंगा स्नान किया। हर की पौड़ी पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद साक्षी ने पूजा-पाठ भी किया। गंगा सभा के मंत्री तन्मय वशिष्ठ के मुताबिक, साक्षी ने बिना किसी शोर-शराबे के श्रद्धापूर्वक गंगा स्नान किया और पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चना के बाद गरीबों में प्रसाद वितरित किया।

हर की पौड़ी में दिखी साक्षी की सादगी

धोनी की पत्नी साक्षी ने हर की पौड़ी पर अपने चेहरे को ढंककर अन्या श्रद्धालुओं की तरह मां गंगा के दर्शन किए। उन्होंने मास्क लगा रखा था ताकि लोग उन्हें पहचान न सकें और भीड़ न लगे। साक्षी को धोनी के साथ अक्सर धार्मिक स्थलों की यात्रा पर देखा जाता है। यहां हरिद्वार में धोनी आए थे या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

 

यह भी पढ़ें: रणजी के रण में उतरेंगे रवींद्र जडेजा, सौराष्ट्र को मिलेगी पहली जीत?

यह भी पढ़ें: हो गया ऐलान, भारत में होने वाले टूर्नामेंट में पाकिस्तान की जगह खेलेगी दूसरी टीम

जीवा ने कहा - नेचुरलिस्ट बनूंगी

गंगा में डूबकी लगाने के बाद धोनी की बेटी जीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सूर्खियां बटोर रहा है। वह वीडियो में गंगा सभा के मंत्री तन्मय वशिष्ठ से बात करती दिख रही हैं। तन्मय वशिष्ठ उनसे पूछते हैं कि आप क्या बनगें? जवाब में जीवा ने कहा, 'नेचुरलिस्ट' यानी वह प्रकृति की सेवा करना चाहती हैं। जीवा के इस जवाब की खूब तारीफ हो रही है और लोग लिख रहे हैं कि ऐसा धोनी की बेटी ही सोच सकती है।

Related Topic:#MS Dhoni

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap