logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs NZ: क्या सचमुच 'पनौती' है नरेंद्र मोदी स्टेडियम, कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के हारते ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को 'पनौती' स्टेडियम कहा जाने लगा। अब यहीं फाइनल खेला जाने वाला है।

Narendra Modi Stadium Pitch

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, File Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट में अजेय चल रही साउथ अफ्रीका को रौंदकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। वहीं टीम इंडिया ने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 7 रन से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया।

 

भारतीय टीम का यह चौथा टी20 वर्ल्ड कप फाइनल है। वह 2007 और 2024 में खिताब जीत चुकी है। उसकी निगाहें अपने टाइटल को डिफेंड करने पर है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम अपना दूसरा फाइनल खेलने उतरेगी। उसने 2021 में खिताबी मुकाबले तक का सफर तय किया था, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। कीवी टीम पहले वर्ल्ड कप खिताब की तलाश में है।

 

यह भी पढ़ें: वानखेड़े जैसी होगी अहमदाबाद की पिच, फाइनल में भी बरसेंगे रन

भारत के लिए लकी नहीं है नरेंद्र मोदी स्टेडियम?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया को दिल तोड़ने वाली हार मिली थी। इस हार को अब तक टीम इंडिया के फैंस भूला नहीं पाए हैं। इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में मिली करारी हार ने उनके घाव को ताजा कर दिया और फिर इस स्टेडियम को 'पनौती' कहा जाने लगा। दरअसल, 2023 में हार के बाद भारतीय टीम ICC टूर्नामेंट्स में अजेय चल रही थी। 

 

टीम इंडिया ने बिना एक भी मैच गंवाए 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। इस इवेंट में भी सूर्यकुमार यादव ब्रिगेड ने ग्रुप स्टेज में जीत के सिलसिले को बरकरार रखा लेकिन अहमदाबाद पहुंचते ही उनका विजयरथ रुक गया। भारतीय टीम 76 रन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई थी, जिसके बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बड़े मैच नहीं कराए जाने की मांग होने लगी। दलील दी गई कि यहां भारतीय टीम का भाग्य रूठ जाता है। अब, जब खिताबी मुकाबला भी यहीं होना है, तो फैंस इस बात को लेकर टेंशन में हैं कि क्या सचमुच यह स्टेडियम टीम इंडिया के लिए अनलकी है? आइए एक बार आंकड़े देखते हैं।

 

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज की टीम अभी भी कोलकाता में फंसी, न्यूजीलैंड जा रहे साउथ अफ्रीकी प्लेयर

यहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड? 

पुनर्निर्माण के बाद सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रख दिया गया था। इस स्टेडियम के पुनर्निर्माण के बाद या यूं कहें नरेंद्र मोदी स्टेडियम नाम रखे जाने के बाद से टीम इंडिया ने यहां 4 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसे एक भी हार नहीं मिली है। भारतीय टीम ने 3 टेस्ट मैच बड़े अंतर से जीते हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। ODI में भारत 6 में से 5 मैचों में विजयी रहा है, जो एक हार मिली है, वह 2023 फाइनल वाली है। टी20I की बात करें तो टीम इंडिया का प्रदर्शन इस फॉर्मेट में भी अच्छा रहा है।

 

भारतीय टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 24 फरवरी 2021 के बाद से अब तक 9 टी20I मुकाबले खेले हैं। इसमें उसने 6 मैचों जीत दर्ज की है। वहीं 3 हारी है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडिय में तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के रिकॉर्ड को देखें तो जबरदस्त है। बस ICC इवेंट की दो हार फैंस को चूभ रही है। शायद रविवार की देर रात उनकी यह शिकायत भी दूर हो जाएगी।


और पढ़ें