जापान के आइची नागोया में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने कमाल का प्रदर्शन किया। हरियाणा के जिंद जिले की रहने वाली नीरू ने निशानेबाजी के ट्रैप स्पर्धा में 3-3 मेडल जीते। उन्होंने मंगलवार (29 सितंबर) को महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भारत को सिल्वर दिलाने के बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। नीरू ट्रैप इवेंट के व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
इससे पहले कोई भारतीय महिला ट्रैप या स्कीट निशानेबाज एशियाड में व्यक्तिगत मेडल नहीं जीत सकी थी। नीरू ने मंगलवार (29 सितंबर) को शानदार प्रदर्शन करते हुए नया एशियन रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने फाइनल में कुल 28 अंक जुटाए और 24 अंक के पिछले एशियन रिकॉर्ड को आसानी से पीछे छोड़ दिया। नीरू की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनकी मां सुदेश देवी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जब उन्हें यह खबर मिली, तब वह BPL राशन का गेहूं लेने जा रही थीं।
यह भी पढ़ें: Asian Games: तीरंदाजी में भारत ने जीता तीसरा गोल्ड, कंपाउंड टीम ने चीन को हराया

सुदेश देवी ने कहा कि नीरू ने 3-4 महीने पहले ही ट्रेनिंग शुरू की थी और आर्थिक तंगी के बावजूद यह मुकाम हासिल किया। नीरू इस साल जुलाई में इटली में हुए शॉटगन वर्ल्ड कप में ट्रैप स्पर्धा का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। उनकी मां ने बताया कि सरकार से मिली मदद से वह इंटरनेशनल लेवल पर देश का नाम रोशन कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Asian Games: एथलेटिक्स टीम ने लगाई मेडल की झड़ी, भारत की टॉप-10 में धांसू एंट्री
नीरू ने गोल्ड के साथ खत्म किया अभियान
26 साल की नीरू ने बुधवार को भी शानदार प्रदर्शन किया और काइनन चेनाई के साथ मिलकर ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। नीरू और काइनन की जोड़ी ने फाइनल में 34 अंक का स्कोर बनाया। इससे पहले 30 अंक का एशियन रिकॉर्ड था, जिसे भारतीय जोड़ी ने ध्वस्त कर गोल्ड अपने नाम किया। नीरू ने इस तरह 2 गोल्ड समेत कुल 3 मेडल के साथ अपने एशियन गेम्स अभियान का सुखद अंत किया।