logo

मूड

ट्रेंडिंग:

महिला क्रिकेट में भी टाइम-आउट का शिकार हुई बल्लेबाज, नेपाल क्रिकेट ने मांगी माफी

नेपाल के खिलाफ भूटान की रित्शी चोडेन टाइम आउट हो गईं। उन्हें क्रीज तक पहुंचने में 90 सेकंड से ज्यादा का समय लगा और वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में टाइम आउट होने वाली पहली बल्लेबाज बन गईं।

Nepal Women's Team

नेपाल की महिला क्रिकेट टीम, Photo Credit: ICC/X

भूटान की रित्शी चोडेन ACC प्रीमियर कप में नेपाल के खिलाफ टाइम आउट का शिकार हो गईं। गुरुवार (4 जून) को मलेशिया में खेले गए इस मुकाबले में 114 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भूटान को एनगवांग चोडेन के रूप में पहली ही गेंद पर झटका लग गया। इसके बाद रित्शी चोडेन को बल्लेबाजी करने आना था लेकिन वह तैयार नहीं थीं। वह जल्दी-जल्दी में दस्ताने और हेलमेट हाथ में लिए मैदान पर आईं और उन्होंने स्क्वेयर लेग अंपायर से बातचीत की।

 

चोडेन जैसे ही क्रीज पर आईं नेपाल की टीम ने टाइम आउट की अपील कर दी। चोडेन ने क्रीज तक पहुंचने के लिए 90 सेकंड से ज्यादा समय ले लिए थे और वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में टाइम आउट होने वाली पहली बल्लेबाज बन गईं। हालांकि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) ने अपनी महिला टीम के ऐक्शन्स पर माफी मांगी है। CAN ने कहा कि टाइम-आउट नियमों के अनुसार था लेकिन यह खेल भावना के खिलाफ था।

 

यह भी पढ़ें: विदेशी लीग में खेलने के लिए जल्दी रिटायर हो रहे हैं खिलाड़ी, अब क्या करेगा BCCI?

'खेल भावना लिखे कानूनों से कहीं ज्यादा..'

CAN ने कहा, 'आज के मैच के दौरान भूटान की बल्लेबाज को टाइम-आउट पर आउट करने की घटना क्रिकेट की उन वैल्यूज और स्पिरिट को नहीं दिखाती है, जिन्हें क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल बनाए रखने की कोशिश करता है।'

 

बोर्ड ने अपने बयान में आगे कहा, 'क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल की ओर से हम इस मामले में अपनी वेमेंस टीम के ऐक्शन्स के लिए माफी मांगते हैं। हालांकि आउट क्रिकेट के नियमों के तहत हुआ था, हम मानते हैं कि खेल भावन लिखे हुए कानूनों से कहीं ज्यादा है और इसे हर समय हमारे व्यवहार का सेंटर होना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने में जल्दबाजी कर रहा है BCCI?

बयान में आगे कहा गया, 'एक डेवलपिंग क्रिकेटिंग देश के तौर पर, हम स्पोर्ट्समैनशिप, आपसी सम्मान और फेयर प्ले को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। हम मानते हैं कि यह घटना उन स्टैंडर्ड्स से कम रही है और इससे हुई किसी भी निराशा के लिए हमें अफसोस है। हम भूटान क्रिकेट, संबंधित खिलाड़ी और संबंधित स्टेकहोल्डर्स से दिल से माफी मांगते हैं। CAN मैदान पर और मैदान के बाहर, ईमानदारी और क्रिकेट की स्पिरिट के सबसे ऊंचे स्टैंडर्ड्स को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से कमिटेड है।'


और पढ़ें