logo

ट्रेंडिंग:

टी20 वर्ल्ड कप में भारत से नहीं खेलेगा पाकिस्तान, शाहबाज शरीफ का फैसला

पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तानी टीम को टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की अनुमति दे दी है लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले को बायकॉट करने के लिए कहा है।

India vs Pakistan Match

भारत बनाम पाकिस्तान, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है। पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तानी टीम को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड मैच को बायकॉट करने के लिए कहा है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पाकिस्तानी सरकार ने कहा कि टीम को टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दे दी गई है लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में पाक टीम नहीं खेलेगी। पाकिस्तान की सरकार ने यह किस कारण से फैसला लिया है, इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

 

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश को निकाले जाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पाकिस्तानी टीम के टूर्नामेंट में खेलने पर सस्पेंस पैदा कर दिया था। नकवी ने वर्ल्ड क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने मीडिया के सामने आकर कहा था कि ICC भारत को मनमानी करने दे रहा है। नकवी ने आगे कहा था कि पाकिस्तानी टीम की भागीदारी पर खेलने का फैसला सरकार लेगी।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चले वैभव सूर्यवंशी, फिर भी शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

नकवी ने शाहबाज से की थी मुलाकात

PCB चीफ ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की भागीदारी पर फैसला लेने के लिए 26 जनवरी को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। नवकी ने इस मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था कि आखिरी फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार को लिया जाएगा। 

 

नकवी ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ मेरी एक अच्छी मीटिंग हुई। मैंने उन्हें ICC के मुद्दे पर जानकारी दी और उन्होंने हमें सभी ऑप्शन खुले रखने और इसे सुलझाने का निर्देश दिया। हम इस बात पर सहमत हुए कि आखिरी फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार को लिया जाएगा।' 

 

नकवी का सभी ऑप्शन खुले रखने का जिक्र उसी समय यह इशारा कर रहा था कि पाकिस्तान, भारत के खिलाफ मैच को बायकॉट करने की सोच रहा है, क्योंकि पाकिस्तान की मीडिया में यह खबर पहले से ही चल रही थी।

 

यह भी पढ़ें: पहली 16 गेंद में 18 रन, फिर आई ईशान किशन की आंधी और टूट गया सूर्या का रिकॉर्ड

 

बांग्लादेश के साथ 'भाईचारा' दिखा रहा पाक?

भारत और पाकिस्तान के बीच आगामी टी20 वर्ल्ड कप का मैच 15 फरवरी को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में होना था। भारत-पाकिस्तान के मुकाबले अब न्यूट्रल वेन्यू पर होते हैं। इसीलिए यह मैच कोलंबो में रखा गया था। यानी मैच का शेड्यूल शर्तों के अनुसार ही था। समझा जा रहा कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ 'भाईचारा' दिखाने के लिए यह कदम उठाया है।

 

दरअसल, बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से हटाए जाने के बाद बांग्लादेश ने भारत में अपने वर्ल्ड कप के मैच को श्रीलंका में शिफ्ट करने के लिए कहा था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना था कि भारत में उसके खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरा है। पाकिस्तान ने उसकी मांग का समर्थन किया था। ICC ने इसके बाद वोटिंग कराया और 14-2 से फैसला हुआ कि बांग्लादेश को भारत में ही खेलना होगा।

 

बांग्लादेश ने यह बात नहीं मानी तो उसे 24 घंटे के अल्टीमेटम देकर टूर्नामेंट से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद से पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में खेलने पर आना-कानी कर रहा था। अब उसने यह फैसला किया है कि पूरे टूर्नामेंट का बहिष्कार न कर सिर्फ भारत वाले मैच में नहीं खेलेगा। पाकिस्तान को इस कदम से भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। फिलहाल ICC ने इस मामले पर अभी कुछ नहीं कहा है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap