logo

ट्रेंडिंग:

पाकिस्तान ने हॉकी कप्तान पर से बैन हटाया, बर्तन धोने की बात कहने पर हुआ था ऐक्शन

पाकिस्तान सरकार ने हॉकी कप्तान अम्माद बट पर लगा दो साल का बैन हटा दिया है। ऑस्ट्रेलिया विवाद के बाद पाकिस्तानी हॉकी में बवाल मचा हुआ है।

Ammad Butt Pakistan Hockey Captain

पाकिस्तान के कप्तान अम्माद बट, Photo Credit: Ammad Butt/Instagram

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पाकिस्तान के हॉकी कप्तान अम्माद शकील बट पर लगा दो साल का बैन हटा दिया गया है। अम्माद ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुई परेशानी को लेकर पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) की आलोचना की थी, जिसके बाद उन पर ऐक्शन लिया गया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद कहा था कि होटलों की बुकिंग तक नहीं हुई थी, जिसके चलते खिलाड़ियों को सड़क पर समय गुजारना पड़ा।

 

इतना ही नहीं अम्माद ने यह भी खुलासा किया था कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में FIH प्रो लीग के मैच खेलने जाने से पहले बर्तन तक धोने पड़े। उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया था। PHF ने इस मामले पर सफाई देने के बजाय उलटे अम्माद पर दो साल का बैन लगा दिया। फेडरेशन के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा देने से पहले अम्माद पर ऐक्शन लिया, जिसे पाकिस्तान सरकार ने 'अवैध और असंवैधानिक' बताते हुए पलट दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 33 करोड़ घंटे... भारत-पाकिस्तान मैच ने तोड़ डाले व्यूरशिप के सारे रिकॉर्ड

शाहबाज सरकार ने पलटा फैसला

PHF के सरंक्षक खुद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हैं। पाकिस्तान सरकार ने तारिक बुगती का इस्तीफा स्वीकार कर मुहुयदीन अहमद वानी को PHF का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुहुयदीन ने शुक्रवार को बुगती के फैसले को पलटा और कहा कि यह 'अवैध और अंसंवैधानिक कदम' था।  

 

पाकिस्तानी टीम के ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद हुए विवाद के बाद बुगती ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया था। ऑस्ट्रेलिया में पाक टीम को 'लॉजिस्टिक' की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था और उन्हें एयरबीएनबी के घरों में रहना पड़ा था, जबकि सरकार द्वारा संचालित पाकिस्तान खेल बोर्ड (PSB) ने कैनबरा में FIH प्रो लीग मैचों के दौरान टीम के फाइव स्टार होटल में रहने के लिए PHF को एक करोड़ रुपये दिए थे।

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान? यहां जानें सटीक समीकरण

 

खेल से जुड़े सभी मामलों को देखने वाली अंतर-प्रांतीय समन्वयक मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने पुष्टि की है कि शाहबाज सरकार ने तुरंत बुगती का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और मुहुयदीन को PHF का तदर्थ अध्यक्ष और ब्रिगेडियर मुसरतुल्लाह को महानिदेशक नियुक्त किया। उन्होंने कहा, 'दोनों तदर्थ आधार पर हॉकी के मामलों को देखेंगे और नुकसान को ठीक करने की कोशिश करेंगे।'

Related Topic:#Hockey

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap