logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुआ पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन भारत में होना है। पाकिस्तान की हॉकी टीम अपने मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग कर रही थी लेकिन उसकी मांग ठुकरी दी गई। अब पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश को मौका मिल गया है।

India vs Pakistan Hockey

भारत बनाम पाकिस्तान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तान की हॉकी टीम ने भारत में होने वाले आगामी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से अपना नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान ने मांग की थी कि वह अपने मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा लेकिन उसकी मांग नहीं मानी गई, जिसके बाद पाक टीम टूर्नामेंट से हट गई है। जालंधर में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अक्टूबर से होगी, जिसमें पाकिस्तान की जगह अब बांग्लादेश की टीम खेलती नजर आएगी।

पंजाब सरकार ने पाकिस्तान को दी थी मंजूरी 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले महीने ऐलान किया था कि पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट के लिए भारत आएगी। उन्होंने कहा था कि मल्टी-नेशन इवेंट को लेकर केंद्र सरकार की नीति के तहत पाक टीम को भारत की धरती पर खेलने की मंजूरी दी गई। उस समय हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के हॉकी फेडरेशन के बीच अच्छे संबंध हैं और उन्हें उम्मीद थी कि पाक टीम भारत आएगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

 

पाकिस्तान अपने मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने पर अड़ गया, जो संभव नहीं था। इसके बाद उसे टूर्नामेंट से हटना पड़ा। पाकिस्तान ने इससे पहले 2025 जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से भी अपना नाम वापस ले लिया था। उस टूर्नामेंट का आयोजन चेन्नई और मदुरै में हुआ था। 

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: सेना के खिलाड़ियों ने जीते 20 मेडल, नीरू ढांडा और गुलवीर सबसे सफल

यह भी पढ़ें: कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20, मोबाइल पर कहां दिखेगा?

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में ये टीमें उतरेंगी

हर साल आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा बांग्लादेश, चीन, जापान, मलेशिया और कोरिया की टीमें भाग लेंगी। एशियन हॉकी फेडरेशन इस टूर्नामेंट का आयोजन करता है। पिछले साल इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हुआ था। भारत 2023 (चेन्नई) और 2024 (हुलुनबुइर, चीन) में खिताब जीतकर मौजूदा चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगा।

Related Topic:#Hockey#Hockey India

और पढ़ें