logo

ट्रेंडिंग:

PAK vs SL: सेमीफाइनल भूल ही जाओ... जो कभी नहीं हुआ, वह कैसे कर पाएगा पाकिस्तान?

पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी है। पाक टीम को जितनी बड़ी जीत चाहिए उसने टी20 वर्ल्ड कप में वैसी जीत कभी हासिल की है? पढ़िए।

Salman Ali Agha Pakistan Captain

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की सांसें चल रही हैं। शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की जीत पाकिस्तान के लिए संजीवनी लेकर आई है। इंग्लैंड जीत से पाक टूर्नामेंट से बाहर होने से बच गया है। अब उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करनी है। उसका सामना शनिवार को श्रीलंका से होना है। 

 

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में पाकिस्तान को कम से कम 64 रन से जीत की जरूरत है। अगर पाक टीम लक्ष्य का पीछा करती है तो उसे 13.1 ओवर में मैच खत्म करना होगा। यानी पाकिस्तान को सिर्फ जीत नहीं बल्कि एक निश्चित मार्जिन से जीत चाहिए लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि पाक टीम टी20 वर्ल्ड कप में कभी इतनी बड़ी जीत दर्ज कर पाई है?

 

यह भी पढ़ें: 0,2,7,3... फिर नहीं चले जोस बटलर, सेमीफाइनल में ड्रॉप करेगा इंग्लैंड?

पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड क्या है?

टी20 वर्ल्ड कप में रन के अंतर से पाकिस्तान ने अपनी सबसे बड़ी जीत इसी एडिशन में दर्ज किया था। उसने ग्रुप स्टेज में नामीबिया को 102 रन से हराया था। वहीं टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत 55 रन से है, जो उसने बांग्लादेश के खिलाफ 2016 में हासिल किया था। वहीं बची हुई गेंद के लिहाज से पाक टीम की सबसे बड़ी जीत 17 साल पहले आई थी। उसने 2009 टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 41 गेंद बाकी रहते हराया था।

 

देखा जाए तो पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ जितनी बड़ी जीत चाहिए, उसने टी20 वर्ल्ड कप में वैसी जीत कभी नहीं दर्ज की है। ऐसे में उसे सेमीफाइनल में एंट्री लेने के लिए चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा, तभी उसकी बात बन पाएगी। अगर पाक टीम ऐसा नहीं कर पाती है तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा, क्योंकि उसका नेट रन रेट बेहतर है। इंग्लैंड पहले ही अंतिम-4 में पहुंच चुका है।

 

यह भी पढ़ें: टूट ही जाएगा विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड? एक पाकिस्तानी भी पड़ा है पीछे

बारिश हुई तो क्या होगा?

श्रीलंका में इस टी20 वर्ल्ड कप के दो मुकाबले बारिश में धुल चुके हैं। पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के साथ सुपर-8 मुकाबला कोलंबो में बारिश की भेंट चढ़ गया था। अगर पल्लेकेले में भी मौसम साफ नहीं रहता है और पाकिस्तान-श्रीलंका मैच नहीं हो पाता है तो न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। हालांकि पाक फैंस के लिए राहत की बात ये है कि पल्लेकेले में शनिवार को बारिश की संभावना नहीं है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap