इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है। सीरीज के बीच लगभग आधी टीम को घर को भेज दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले 7 खिलाड़ियों को टीम से रिलीज कर दिया है। मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को बाहर कर 7 नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।
दिलचस्प बात है कि इन 7 खिलाड़ियों में से 5 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं। पाकिस्तान के स्क्वॉड में शामिल हुए अराफात मिन्हास, साद बैग, मुहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मुहम्मद इमरान जूनियर ने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। वहीं सईम अयूब और अब्दुल्ला फजल की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। सईम के पास 8 टेस्ट, जबकि अब्दुल्ला के पास 2 टेस्ट मैचों का अनुभव है।
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स: रेसलिंग में अमन सहरावत और अंतिम पंघाल से Gold की उम्मीदें क्यों है?
कोचिंग स्टाफ की भी छुट्टी
PCB ने स्क्वॉड में ही नहीं कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव किया है। हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को हटा दिया है। उनकी जगह व्हाइट बॉल टीम के कोच माइक हेसन और बॉलिंग कोच एशले नोफके टेस्ट टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनाए गए हैं।
इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम को लगातार दो टेस्ट मैचों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने लीड्स में खेला गया पहला टेस्ट पारी और 103 रन से गंवाया था, जबकि लॉर्ड्स में उसे 194 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। सीरीज में बुरी तरह से हार के बाद PCB ने यह बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: लियोनेल मेसी ने छोड़ी अर्जेंटीना की जर्सी, इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान का अपडेटेड स्क्वॉड: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सईम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह।