logo

ट्रेंडिंग:

हार से बौखलाया पाकिस्तान, अब खिलाड़ियों से वसूलेगा 50 लाख का जुर्माना?

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। अब चर्चा है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लाखों का जुर्माना लग सकता है।

PCB fined Rs 50 lakh on Pakistan players

पाकिस्तान क्रिकेट प्लेयर, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में हलचल तेज हो गई है। खबर है कि PCB ने टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेमीफाइनल में न पहुंच पाने पर हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इस मामले पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

 

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप और सुपर 8 स्टेज में सात मैच खेले हैं। इन सात मैचों में से उन्होंने चार जीते, दो हारे और एक बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। पाकिस्तान ने जो चार मैच जीते, उनमें से सिर्फ एक टेस्ट टीम के खिलाफ था। बाकी 3 मैच ICC एसोसिएट टीमों के खिलाफ जीत हासिल की है।

 

यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल से पहले ये 4 गलतियां सुधारे भारत, वरना चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत

क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फाइन लगाने का फैसला 15 फरवरी को इंडिया के खिलाफ टीम की हार के बाद किया गया था लेकिन कहा जा रहा है कि टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद इसे ऑफिशियली लागू किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें बताया गया है कि उन्हें काफी छूट दी गई है और इनाम सिर्फ अच्छे परफॉर्मेंस के लिए ही दिए जाएंगे। इस बार टूर्नामेंट श्रीलंका में हुआ था। जहां हालात पाकिस्तान के लिए फायदेमंद माने जा रहे थे। हालांकि, टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।

PCB सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सैलरी

PCB ने अपने खिलाड़ियों को चार अलग-अलग कैटेगरी में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटेगरी A के खिलाड़ियों को हर महीने 45 लाख पाकिस्तानी रुपये सैलरी मिलती है। साथ ही, ICC रेवेन्यू से 20.70 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाते हैं। कैटेगरी B में शामिल खिलाड़ियों को 30 लाख रुपये मासिक वेतन और 15.52 लाख रुपये ICC हिस्सेदारी के तौर पर मिलते हैं। कैटेगरी C के खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये सैलरी और 10.35 लाख रुपये ICC कमाई से मिलते हैं। वहीं कैटेगरी D में 7.50 लाख रुपये मासिक वेतन और 5.17 लाख रुपये ICC रेवेन्यू से दिए जाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: जो कभी नहीं हुआ, वह सूर्या सेना ने कर दिखाया... सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान मैच का नतीजा

  • ग्रुप स्टेज
    7 फरवरी: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स (पाकिस्तान 3 विकेट से जीता)
    10 फरवरी: पाकिस्तान बनाम USA (पाकिस्तान 32 रन से जीता)
    15 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (भारत 61 रन से जीता)
    18 फरवरी: पाकिस्तान बनाम नामीबिया (पाकिस्तान 102 रन से जीता)
  • सुपर 8 स्टेज
    21 फरवरी: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (मैच रद्द)
    24 फरवरी: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (इंग्लैंड 2 विकेट से जीता)
    28 फरवरी: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (पाकिस्तान 5 रन से जीता)

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap