logo

मूड

ट्रेंडिंग:

RCB की जीत से गदगद हुए कप्तान पाटीदार, बोले - बेखौफ बल्लेबाजी ने काम आसान किया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। क्वालिफार 1 गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के बाद टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने बल्लेबाजों के इंटेंट की जमकर तारीफ की।

Rajat Patidar RCB Captain

रजत पाटीदार, Photo Credit: PTI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) पर 92 रन की बड़ी जीत के बाद टीम की बेखौफ बल्लेबाजी और पॉजिटिव इंटेंट की जमकर तारीफ की। पाटीदार ने 33 गेंद में नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी खेल मैच पर RCB का दबदबा कायम किया। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच'बने पाटीदार ने कहा कि बल्लेबाजों ने जैसा इंटेंट दिखाया, वह बेहतरीन था।

 

RCB ने 5 के नुकसान पर 254 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद GT को 162 रन पर ही ढेर कर फाइनल में धमाकेदार एंट्री ली। पाटीदार ने मैच के बाद कहा, 'यह हमारे लिए शानदार मुकाबला रहा। बल्लेबाजों ने जिस तरह दबदबे के साथ बल्लेबाजी की और शुरुआत से ही इंटेंट दिखाया, वह टीम के लिए काफी अच्छा रहा।' उन्होंने कहा, 'कोई तय रणनीति नहीं थी लेकिन हम मानसिक रूप से तैयार थे। हर बल्लेबाज ने अपनी बॉडी लैंग्वेज से दिखाया कि वह मुकाबले के लिए तैयार है।'

 

यह भी पढ़ें: धर्मशाला में रजत पाटीदार ने मचाई तबाही, RCB ने तहस-नहस किया प्लेऑफ रिकॉर्ड

अपनी पारी पर क्या बोले पाटीदार?

पाटीदार ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा, 'मैं शुरुआत में 8-10 गेंदें लेकर पिच को समझने की कोशिश करता हूं। उसके बाद मैं क्लियर माइंड के साथ बल्लेबाजी करता हूं। मैं अपने विकेट को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं रहता और कोशिश करता हूं कि गेंदबाज पर दबाव बनाया जाए।' पाटीदार ने यह भी माना कि पिच बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह आसान नहीं थी। उन्होंने कहा, 'गेंद के नीचे आकर बड़ा शॉट लगाना आसान नहीं था, क्योंकि वैरिएबल उछाल था।'

 

यह भी पढ़ें: IPL में भी नहीं आई फॉर्म, अब युगांडा को कूटेंगे सूर्यकुमार यादव

 

GT की टीम अपने टॉप-3 पर ही निर्भर है। साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर के नहीं चलने पर यह टीम फंस जाती है। पाटीदार ने बताया कि इन्हीं 3 बल्लेबाजों को जल्दी आउट करने का प्लान था। उन्होंने कहा, 'GT के अब तक के खेल को देखते हुए, हमें पता था कि पावरप्ले में उनके तीनों मेन बल्लेबाजों को आउट करना है और यह कारगर साबित हुआ।'


और पढ़ें