logo

मूड

ट्रेंडिंग:

11 चौके-छक्के... रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह का कोहराम, जड़ा धमाकेदार शतक

रणजी ट्रॉफी 2025 में आंध्र के खिलाफ रिंकू सिंह ने सेंचुरी ठोक दी है। उनकी शतक की बदौलत उत्तर प्रदेश अहम बढ़त हासिल करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।

Rinku Singh Ranji Trophy

रिंकू सिंह, File Photo Credit: UPCA/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

रणजी के रण में रिंकू सिंह ने धमाल मचा दिया है। उन्होंने 2025-26 सीजन के पहले राउंड के मुकाबले में आंध्र के खिलाफ शतक ठोक दिया है। रिंकू की यह सेंचुरी उस समय आई है, जब आंध्र के 470 रन के जवाब में उत्तर प्रदेश (UP) ने 220 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां से रिंकू ने मोर्चा संभाला और विपराज निगम के साथ शतकीय साझेदारी कर यूपी की वापसी करवा दी है।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आठवां शतक

रिंकू ने कप्तान करण शर्मा के आउट होने के बाद क्रीज पर कदम रखा। उस समय यूपी का स्कोर 146/3 था। रिंकू के सामने दो और विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए। आर्यन जुयाल (66) भारतीय अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान प्रियम गर्ग (18) पवेलियन लौटे। 178 के स्कोर पर यूपी की आधी पारी सिमट चुकी थी। रिंकू ने अराध्य यादव के साथ मिलकर पारी आगे बढ़ाई और छठे विकेट के लिए 48 रन की पार्टनरशिप की। अराध्य भी ज्यादा देर तक रिंकू का साथ नहीं दे पाए और 17 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रिंकू को आईपीएल स्टार विपराज का साथ मिला।

 

दोनों ने यूपी को तीसरे दिन (शुक्रवार) का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 294 के स्कोर तक पहुंचाया। इस समय यूपी की टीम आंध्र की पहली पारी के स्कोर से 176 रन पीछे थी। रिंकू 82 पर नाबाद थे। वहीं विपराज 28 रन बनाकर डटे हुए थे। आज (शनिवार) रिंकू ने पारी आगे बढ़ाई और अपने फर्स्ट क्लास करियर का आठवां शतक पूरा किया। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने 180 गेंद ली। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के निकले।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी हमले में 3 अफगानी क्रिकेटरों की मौत, ACB ने ट्राई सीरीज से किया इनकार

 

यह भी पढ़ें: 'हमें नहीं पता 2 साल बाद...,' विराट-रोहित के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर बोले अगरकर

यूपी को दिलाएंगे बढ़त?

यूपी और आंध्र के बीच कानपुर में खेले जा रहे इस मुकाबला का आज आखिरी दिन है। खबर लिखे जाने तक पहली पारी में यूपी का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 359 रन है। वह अभी भी 111 रन से पिछड़ रही है। विपराज 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुकाबले का नतीजा निकलना मुमकिन नहीं है। ऐसे में यूपी के लिए पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल करना अहम होगा। देखना होगा कि रिंकू अपनी टीम को बढ़त दिला पाते हैं या नहीं। वह 118 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ क्रीज पर शिवम शर्मा हैं।


और पढ़ें