logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रिकलटन ने जड़ा शतक, विल जैक्स ने भी किया धुआं-धुआं, अब कहां खेलेंगे रोहित शर्मा?

रोहित शर्मा इंजर्ड हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रायन रिकलटन और विल जैक्स ने पारी की शुरुआत करते हुए मुंबई इंडियंस को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। अब देखना होगा कि रोहित की वापसी पर किसे पीछे धकेला जाता है।

Ryan Rickelton Century IPL 2026

शतक लगाने के बाद जश्न मनाते रायन रिकलटन, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस (MI) ने बुधवार (29 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ धांसू आगाज किया। वानखेड़े स्टेडियम में विल जैक्स और रायन रिकलटन की ओपनिंग जोड़ी ने 7.1 ओवर में 93 रन कूट दिए। MI की इस नई सलामी जोड़ी ने पावरप्ले में बेखौफ होकर बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक के इंजर्ड होने के चलते विल जैक्स को इस सीजन का अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला और उन्होंने 22 गेंद में 209.09 के स्ट्राइक रेट से 46 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

 

वहीं प्लेइंग-XI में वापसी कर रहे रिकलटन ने 55 गेंद में नाबाद 123 रन की विस्फोटक पारी खेली। रिकलटन ने इस दौरान 10 चौके और 8 छक्के उड़ाए। रिकलटन ने 44 गेंद में शतक जड़ दिया था, जो MI के लिए सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड है। इतना ही उन्होंने MI के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया, जिससे MI ने अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर (243/5) खड़ा किया।

 

यह भी पढ़ें: 'सरकार ने की गलती...' बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलने पर बोले शाकिब

अब MI के लिए रोहित ही करेंगे ओपनिंग?

MI के दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण रिटायर हर्ट हो गए थे। इसके बाद से वह मैदान से दूर हैं। MI के अगले मुकाबले में उनकी वापसी हो सकती है। रोहित की अनुपस्थिति में MI ने पहले डिकॉक के साथ रिकलटन और फिर दानिश मालेवार को आजमाया लेकिन अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी। SRH के खिलाफ जब डिकॉक भी कलाई की चोट के चलते चयन के अनुपलब्ध थे, तब MI ने रिकलटन और विल जैक्स को ओपनिंग के लिए भेजा।

 

यह भी पढ़ें: रियान पराग पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में BCCI, वेपिंग मामले में किया जवाब तलब

 

इस जोड़ी ने MI मैनेजमेंट को निराश नहीं किया लेकिन उन्हें मीठा सिरदर्द दे दिया है। अब देखना होगा कि रोहित शर्मा के फिट होने पर किसे ओपनिंग स्लॉट से हटाया जाता है। संभावना है कि विल जैक्स को ही बैटिंग ऑर्डर में पीछे धकेला जाएगा। वह पिछले सीजन MI के लिए लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते दिखे थे। इस साल की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने इंग्लैंड के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई थी।


और पढ़ें