logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फाइनल से पहले क्यों ट्रेंड हो रहे हैं साई सुदर्शन? Memes देखकर छूट जाएगी हंसी

IPL 2026 फाइनल से पहले साई सुदर्शन का हिट विकेट से बचने वाला मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस मीम्स बनाकर जमकर शेयर कर रहे हैं।

Sai Sudharsan Hit Wicket meme

साई सुदर्शन, Photo Credit: PTI

IPL 2026 का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में हैं। इसकी वजह उनका हिट विकेट होना बना है।

 

सोशल मीडिया पर फैंस हिट विकेट से बचने के लिए तरह-तरह के मजेदार तरीके और मीम्स शेयर कर रहे हैं। इसी बीच साई सुदर्शन का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने ग्लव्स पर कोई स्प्रे लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे हिट विकेट से बचने के नए जुगाड़ से जोड़कर देख रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: IPL ट्रॉफी का सपना टूटने पर फूट-फूट कर रोए वैभव सूर्यवंशी, दिल तोड़ने वाला VIDEO

कैसे शुरू हुई साई सुदर्शन के हिट विकेट की चर्चा?

दरअसल IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज ब्रिजेश शर्मा की गेंद पर सुदर्शन ने थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेला। हालांकि शॉट लगाते समय उनके हाथ से बैट छूट गया और पीछे जाकर सीधे स्टंप्स से टकरा गया। बैट के स्टंप्स से टकराते ही बेल्स गिर गईं और अंपायर ने उन्हें हिट-विकेट आउट करार दे दिया। दिलचस्प बात यह है कि सुदर्शन के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले क्वालिफायर-1 में RCB के खिलाफ भी वह लगभग इसी तरह हिट-विकेट आउट हुए थे। उस मुकाबले में भी शॉट खेलने के दौरान उनका बैट स्टंप्स से जा टकराया था। लगातार दो मैचों में इस तरह आउट होने के बाद क्रिकेट जगत में यह घटना चर्चा का विषय बन गई और सोशल मीडिया पर मीम्स शेयर होने लगे।

हिट विकेट से बचने के लिए साई सुदर्शन का नया जुगाड़ वायरल

यह भी पढ़ें: हाय रे फूटी किस्मत... लगातार दूसरे IPL मैच में हिट विकेट हुए साई सुदर्शन

लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही गुजरात टाइटंस

याद दिला दें कि गुजरात टाइटंस ने IPL 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीत लिया था, जबकि IPL 2023 में टीम रनर-अप रही थी। IPL 2025 में भी गुजरात टाइटंस एलिमिनेटर तक पहुंची थी। लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से टीम को एक बार फिर खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं, RCB की नजर अपने खिताब को बचाने पर होगी। टीम ने पिछले सीजन में अपना पहला आईपीएल ट्रॉफी जीता था और अब वह चैंपियन के तौर पर अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगी।


और पढ़ें