logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL ट्रॉफी का सपना टूटने पर फूट-फूट कर रोए वैभव सूर्यवंशी, दिल तोड़ने वाला VIDEO

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में ट्रॉफी जीतने का सपना लेकर उतरे थे लेकिन क्वालिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स की टीम हार गई। ट्रॉफी का सपना टूटने के बाद वैभव डगआउट में रोते हुए दिखे।

Vaibhav Sooryavanshi cry

RR की हार के बाद मायूस वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit: Screengrab via Broadcaster

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले वैभव सूर्यवंशी ने BCCI के नमन अवॉर्ड्स समारोह में कहा था कि उनका अगला टारगेट राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए IPL ट्रॉफी जीतना है। IPL 2026 के दौरान भी वैभव यह बात दोहराते दिखे। इसके लिए 15 साल के वैभव ने अपना सब कुछ झोंक दिया लेकिन शुक्रवार (29 जून) को न्यू चंडीगढ़ में उनका सपना चकनाचूर हो गया। वैभव की 96 रन की धमाकेदार पारी के बावजूद RR की टीम क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस (GT) हार गई।

 

RR ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। GT ने कभी इतने बड़े टारगेट को हासिल नहीं किया था। ऐसे में RR का फाइनल में पहुंचना तय लग रहा था लेकिन GT की बल्लेबाजी शुरू होते ही कहानी बदल गई। कप्तान शुभमन गिल (104) और साई सुदर्शन (58) की आतिशी पारियों की बदौलत GT ने अपने सबसे सफल रन चेज को बेहद आसानी से अंजाम दे दिया। इस हार के साथ RR खिताब की रेस से बाहर हो गई। ट्रॉफी जीतने का सपना टूटने के बाद वैभव डगआउट में रोते हुए दिखे।

 

यह भी पढ़ें: IPL में सबसे तेज 1000 रन... वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड

मैदान पर ही रो ही देते वैभव...

 

RR के हारते ही वैभव का चेहरा सब कुछ बयां कर रहा था। वह बेहद इमोशनल हो गए थे। ऐसा लग रहा था कि वैभव मैदान पर ही रो देंगे। कैमरे का फोकस बस उन्हीं पर था। वैभव ने ऑरेंज कैप से किसी तरह अपना चेहरा छुपाया और भावनाओं को जाहिर नहीं होने दिया। उन्हें साथी खिलाड़ियों ने संभाला। इसके बाद वैभव सीधे जाकर डगआउट में बैठे गए, जहां वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और फूट-फूट कर रोने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: हाय रे फूटी किस्मत... लगातार दूसरे IPL मैच में हिट विकेट हुए साई सुदर्शन

वैभव का रिकॉर्डतोड़ सीजन

15 साल के वैभव के लिए यह सीजन बेहतरीन गुजरा। उन्होंने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.30 के स्ट्राइक रेट से कुल 776 रन बनाए। IPL के इतिहास में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज ने कभी इतने रन नहीं बनाए थे। वैभव ने इन रनों में से 521 रन पावरप्ले में बनाए। वह किसी टी20 टूर्नामेंट के पावरप्ले में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। वैभव ने इस IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों (72) का भी नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने IPL 2026 में 6 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए, जिनमें से 3 पिछले 4 मैचों में आए। वैभव ने GT के खिलाफ अपनी 96 रन की पारी के दौरान IPL में सबसे तेज 1000 रन पूरे करन का रिकॉर्ड भी बनाया।


और पढ़ें