logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टी20 वर्ल्ड कप के 2 मैचों में चले संजू सैमसन, अब करेंगे विराट कोहली की बराबरी!

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में नाबाद 97 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में 89 रन जड़े। अब उन्हें ICC से बड़ा अवॉर्ड मिलने वाला है।

Sanju Samson Axar Patel

अक्षर पटेल और संजू सैमसन, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में टीम इंडिया की प्लेइंग-XI में संजू सैमसन की जगह तक नहीं बन रही थी। उन्हें अभिषेक शर्मा के बीमार होने के बाद नामीबिया के खिलाफ खेलने का मौका मिला लेकिन इसके बाद फिर वह तीन मैचों में बाहर रहे। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार के बाद टीम मैनेजमेंट को ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करना पड़ा, जिससे संजू की वापसी हुई।

 

संजू ने जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में 15 गेंद में 24 रन बनाए। उन्हें शुरुआत तो अच्छी तो मिली थी लेकिन वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। उन्होंने इसकी कसर वेस्टइंडीज के सामने पूरी की। संजू ने 196 रन के चेज में 50 गेंद में नाबाद 97 रन जड़ दिए। उनकी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने इस वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की और सेमीफाइनल का टिकट कटाया। 

 

गुरुवार (5 मार्च) को सेमीफाइनल में भी संजू का बल्ला चला और उन्होंने 42 गेंद में 89 रन ठोक दिए। संजू इन दोनों मुकाबलों में मैच विनिंग प्रदर्शन करने के बाद विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के खास क्लब में शामिल होने के करीब आ गए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'मैन ऑफ द मैच तो बुमराह को मिलना चाहिए', खुद संजू सैमसन ने कह दिया

संजू को मिल सकता है यह अवॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत के बाद ICC ने 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के लिए शॉर्टलिस्ट हुए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में संजू सैमसन इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। संजू अगर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनते हैं तो वह कोहली और बुमराह के बाद इस अवॉर्ड को जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बनेंगे। कोहली ने 2014 और 2016 में यह अवॉर्ड जीता था। वहीं बुमराह पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बेस्ट खिलाड़ी चुने गए थे। 

 

संजू इस टी20 वर्ल्ड कप में 4 मैचों में 232 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 201.73 का रहा है। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट हुए खिलाड़ियों में साहिबजादा फरहान, एडन मारक्रम, रचिन रवींद्र और टिम साइफर्ट ने संजू से ज्यादा रन बनाए हैं। मगर संजू के इम्पैक्ट को देखते हुए उन्हें यह अवॉर्ड दिया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड को पटखनी देकर फाइनल में पहुंचा भारत, सेमीफाइनल में बने ऐतिहासिक रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी

  • शाहिद अफरीदी - 2007
  • तिलकरत्ने दिलशान - 2009   
  • केविन पीटरसन - 2010
  • शेन वॉटसन - 2012 
  • विराट कोहली - 2014
  • विराट कोहली - 2016
  • डेविड वार्नर - 2021
  • सैम करन - 2022
  • जसप्रीत बुमराह - 2024

और पढ़ें