logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'गोल्ड मेडल थाली में सजाकर नहीं मिला,' संजू ने बताया पाकिस्तान से कैसे मिली जीत?

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीता। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि मजबूत टीम उतारने के कारण टीम इंडिया जीती।

Sanju Samson Jay Shah Asian Games

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद ICC चेयरमैन जय शाह से हाथ मिलाते संजू सैमसन, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। पिछले एशियाड में भी टीम इंडिया गोल्ड जीती थी। हांगझोऊ एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दोयम दर्जे की टीम भेजी थी लेकिन आइची-नागोया में फुल स्ट्रेंथ टीम उतरी। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने बताया कि फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ जीत की यह बड़ी वजह रही। 

 

संजू ने कहा कि गोल्ड मेडल थाली में सजाकर नहीं मिला और अनुभवी खिलाड़ियों की 'ए' टीम को उतारने से पाकिस्तान के खिलाफ दबाव से निपटने में मदद मिली। भारतीय टीम ने शनिवार (3 अक्टूबर) को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर एशियन गेम्स में अपने गोल्ड मेडल का बचाव किया। 

 

संजू ने मैच के बाद कहा, 'हमारे पास काफी अनुभवी टीम थी। यहीं अनुभवी खिलाड़ियों का अनुभव काम आता है। हमें पता था कि अपनी ऊर्जा को कैसे संभालना है, खुद को कैसे प्रेरित और एकाग्र रखना है, भले ही अभ्यास या मैच नहीं हो रहे हों।'

 

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद भड़के शुभमन गिल, एक-एक कर सारी गलतियां गिनाई

मजबूत टीम उतारने से फायदा हुआ - संजू

भारत को नियमित टी20 खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के फैसले से इस बड़े मुकाबले में दमखम और संयम के साथ खेलने में मदद मिली। संजू ने कहा, 'ए टीम को लाना काफी मददगार रहा और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी यही देखने को मिला। टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के अर्धशतकों की मदद से छह विकेट पर 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम छह विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी।  हालांकि, फाइनल एकतरफा मुकाबला नहीं रहा। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर पाकिस्तान के आक्रामक जवाब ने अंत में मैच को रोमांचक बना दिया था।  

 

संजू ने कहा, 'आखिरकार हमें एक अच्छा मैच खेलने को मिला। पहली पारी में हमने 200 रन बनाए और लगा कि दूसरी पारी पाकिस्तान के लिए मुश्किल हो सकती है लेकिन विकेट अच्छा था और उन्होंने भी अच्छी बल्लेबाजी की। सभी को एक अच्छा फाइनल देखने को मिला।' उन्होंने आगे कहा, 'हमें गोल्ड मेडल थाली में सजाकर नहीं मिला। इसके लिए हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इससे यह जीत और भी संतोषजनक हो जाती है और हम सभी खुश हैं।'

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: क्रिकेट के बाद हॉकी में भारतीय टीम ने जीता गोल्ड, मलेशिया को हराया

गोल्ड मेडल के साथ भारतीय टीम, Photo Credit: PTI

'हमने दबाव को हावी नहीं होने दिया'  

संजू ने माना कि टीम इस मुकाबले की अहमियत से वाकिफ थी लेकिन खिलाड़ियों ने इस बड़े अवसर को अपने खेलने के तरीके पर हावी नहीं होने दिया।  उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से यह हम सभी के लिए अपने देश का एशियन गेम्स के फाइनल में प्रतिनिधित्व करने का बड़ा अवसर और बड़ा मुकाबला था। मैच से पहले और बाद में ऐसा ही होता है। लेकिन एक बार मैच शुरू हो जाने के बाद हम मुकाबले की मांग और मैच की परिस्थितियों के मुताबिक खेलते हैं।'


और पढ़ें