logo

ट्रेंडिंग:

हेटमायर को दिया गया गलत OUT? डगआउट में विंडीज कोच का रिएक्शन वायरल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज का आखिरी मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। बुमराह की गेंद पर आउट हुए शिमरोन हेटमायर का विकेट चर्चा का विषय बन गया।

Shimron Hetmyer controversial wicket

शिमरोन हेटमायर, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज के आखिरी मुकाबले में एक विकेट ने खूब सुर्खियां बटोरीं। यह विकेट वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर का था, जो जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हुए। फील्ड अंपायर ने पहले ही उन्हें आउट दिया, इसके बाद मामला थर्ड अंपायर के पास गया। लेकिन वहां से भी हेटमायर को कोई राहत नहीं मिली और उन्हें पवेलियन वापस जाना पड़ा।

 

इस फैसले से वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी हैरान नजर आए। उनका रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज का फाइनल मैच 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था।

 

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को भी धोया, अब न्यूजीलैंड से होगी सेमीफाइनल की जंग

बुमराह की गेंद पर हेटमायर आउट थे या नहीं?

11.3वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शिमरोन हेटमायर को आउट कर दिया। बुमराह की गेंद पर हेटमायर ने जोरदार शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर हवा में चली गई। विकेटकीपर संजू सैमसन ने बिना किसी गलती के आसान कैच पकड़ लिया। फील्ड अंपायर ने तुरंत उन्हें आउट दे दिया।

हालांकि हेटमायर इस फैसले से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने DRS लेने का इशारा किया। मामला थर्ड अंपायर के पास गया। रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद बल्ले से लगी थी और अल्ट्रा-एज में भी क्लियर स्पाइक नजर आया। यानी साफ था कि गेंद का किनारा लगा था। इसके बाद थर्ड अंपायर ने भी आउट करार दे दिया और हेटमायर को मायूस होकर पवेलियन लौटना पड़ा। इस दौरान डगआउट में बैठे डैरेन सैमी का रिएक्शन भी कैमरे में कैद हो गया। उनके चेहरे के हावभाव देखकर लग रहा था जैसे वह इस फैसले से खुश नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: कुदरत का निजाम फेल... पाकिस्तान का सपना तोड़ने वाले पवन रत्नायके कौन हैं?

वेस्टइंडीज की पारी

इस मैच में शिमरोन हेटमायर ने 12 गेंदों पर 27 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और एक चौका शामिल था। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। रोस्टन चेस ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए, जबकि जेसन होल्डर ने 37 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap