इंग्लैंड की टीम व्हाइट बॉल सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर आई हुई है। अंग्रेजों को यहां मेजबान टीम से 3 वनडे और फिर 3 टी20 खेलना है। वनडे सीरीज का आज (22 जनवरी) से आगाज हो गया है। पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है।
इंग्लैंड को मुकाबले से ठीक पहले बड़ा झटका लगा। विल जैक्स तबीयत खराब होने के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। उनकी जगह लेग स्पिनर रेहान अहमद को उतारा गया है। श्रीलंकाई टीम में भी एक बदलाव है। वनिंदु हसरंगा को टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर आराम दिया गया है। धनंजय डी सिल्वा 2023 वर्ल्ड कप के बाद पहला वनडे मैच खेल रहे हैं। आइए जानते हैं श्रीलंका बनाम इंग्लैंड वनडे मैच को भारत में कहां देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 'PM के बाद दूसरा सबसे टफ जॉब', गौतम गंभीर के लिए बोले शशि थरूर
भारत में कैसे देखें SL vs ENG मैच?
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड वनडे मैच को टीवी पर देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा। इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर होगी। मोबाईल पर मैच का लाइव मजा उठाने के लिए फैनकोड ऐप्प डाउनलोड करना होगा।
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रसेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, मैक्सवेल भी पीछे छूटे
श्रीलंका को घर में मिली थी हार
इंग्लैंड ने श्रीलंका में आखिरी वनडे मैच 6 साल पहले खेला था। 2018 में हुई उस सीरीज को इंग्लैंड ने 3-1 से जीता था। श्रीलंकाई टीम की बात करें तो उसने अपने घर में पिछली वनडे सीरीज नवंबर में पाकिस्तान से खेला था, जिसमें उसे 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
इंग्लैंड - जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद
श्रीलंका - पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालगे, प्रमोद मदुशन, जेफरी वांडरसे, असिथा फर्नांडो