logo

ट्रेंडिंग:

SMAT 2025 का लीग स्टेज खत्म होने के करीब, रन बनाने में सबसे आगे कौन है?

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के लीग स्टेज में 6 राउंड के मुकाबले हो चुके हैं। पढ़िए रन बनाने के मामले में कौन आगे चल रहा है।

Ayush Mhatre

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाने के बाद जश्न मनाते आयुष म्हात्रे, Photo Credit: Ayush Mhatre/Insta

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारतीय घरेलू क्रिकेट का टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2025 का रोमांच जारी है। SMAT 2025 में रविवार (7 दिसंबर) तक 6 राउंड के लीग मुकाबले हो चुके हैं। आखिरी लीग राउंड 8 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 12 दिसंबर से सुपर लीग स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल 18 दिसंबर को होगा। पढ़िए इस समय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन के मामले में कौन आगे है।

          कुणाल चंदेला

उत्तराखंड के कप्तान कुणाल चंदेला SMAT 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 6 मैचों में 57.16 की औसत और 152.44 के बेजोड़ स्ट्राइक रेट से 343 रन ठोक दिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं। उनका बेस्ट स्कोर 94 है।

 

यह भी पढ़ें: RCB फैंस के लिए खुशखबरी, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से शिफ्ट नहीं होंगे IPL मैच!

         आयुष म्हात्रे

मुंबई के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे जबरदस्त फॉर्म में हैं। 18 साल के आयुष ने 6 मैचों में 325 रन ठोक दिए हैं। उनका औसत 108.33 और स्ट्राइक रेट 166.66 का है। अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के कप्तान बनाए गए आयुष ने SMAT 2025 में 2 शतक और 1 अर्धशतक जड़े हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 110 है।

        अभिषेक शर्मा

भारतीय टी20 टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा का SMAT 2025 में धमाल जारी है। अभिषेक ने पंजाब के लिए खेलते हुए 6 मैचों में 50.66 की औसत और 249.18 के धांसू स्ट्राइक रेट से 304 रन जड़ दिए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 148 है, जो उन्होंने बंगाल के खिलाफ बनाया था।

 

यह भी पढ़ें: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा का क्या?

       रविचंद्रन स्मरण

कर्नाटक के उभरते बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण भारतीय घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 22 साल के स्मरण ने SMAT 2025 में 6 मैचों में 73.75 की औसत और 155.26 के स्ट्राइक रेट से 295 रन बटोर लिए हैं। उन्होंने 2 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। स्मरण का बेस्ट स्कोर 72 है।

      यशवर्धन दलाल

हरियाणा के यशवर्धन दलाल ने अपने डेब्यू SMAT सीजन में गदर काट दिया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज यशवर्धन ने 6 मैचों में 72 की औसत और 143.28 के स्ट्राइक रेट से 288 रन बना दिए हैं। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं। यशवर्धन का बेस्ट स्कोर नाबाद 76 है।

SMAT 2025 में सबसे ज्यादा रन

  • कुणाल चंदेला (उत्तराखंड) - 343 रन 
  • आयुष म्हात्रे (मुंबई) - 325 रन
  • अभिषेक शर्मा (पंजाब) - 304 रन 
    रविचंद्रन स्मरण (कर्नाटक) - 295 रन 
    यशवर्धन दलाल (हरियाणा) - 288 रन 

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap