logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा का क्या?

यशस्वी जायसवाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने के लिए हामी भर दी है। यशस्वी सुपर लीग लीग स्टेज के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Yashasvi Jaiswal Rohit Sharma

यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा, Photo Credit: BCCI/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2025 में खेलते नजर आएंगे। यशस्वी ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। वह सुपर लीग स्टेज के लिए उपलब्ध रहेंगे। MCA के चीफ सेलेक्टर संजय पाटिल ने बताया कि यशस्वी मुंबई के स्क्वॉड से 11 दिसंबर को पुणे में जुड़ेंगे।

 

संजय पाटिल ने स्पोर्टस्टार से कहा, 'मैंने आज सुबह उनसे (यशस्वी) बात की और उन्होंने SMAT के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की और यह निश्चित रूप से टीम के लिए एक बड़ा बूस्ट होगा।' यशस्वी ने कल (6 दिसंबर) ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा है और वह बेहतरीन फॉर्म के साथ SMAT में उतरेंगे। उन्होंने SMAT में आखिरी मैच 2023-24 के क्वार्टर-फाइनल में खेला था।

 

यशस्वी SMAT में अब तक 28 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 26 पारियों में 648 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं।

 

यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटी, खुद किया एलान

रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं?

टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा के SMAT में खेलने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन उन्होंने अभी तक कुछ नहीं कहा है। MCA को उनसे SMAT में खेलने पर कोई जवाब नहीं मिला है। रोहित विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेल सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 12 छक्कों के साथ 302 रन, 'प्लेयर ऑफ द सिरीज' विराट कोहली ने क्या कहा?

लगातार दूसरे खिताब की तलाश में है मुंबई

मुंबई ने पिछले साल SMAT का खिताब जीता था। इस साल भी वह जबरदस्त फॉर्म में है। उसने 6 में से 5 मैच जीत लिए हैं और एलीट ग्रुप-A में टॉप पर है। 8 दिसंबर को ओडिशा के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच खेलने के बाद मुंबई की टीम सुपर लीग स्टेज के लिए लखनऊ से पुणे की फ्लाइट लेगी।


और पढ़ें