logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कितने बजे से शुरू होगा श्रीलंका बनाम आयरलैंड मैच? यहां फ्री में देखें लाइव

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेला जाना है। जानिए इस मुकाबले का लाइव मजा कहां उठाया जा सकता है।

Sri Lanka vs Ireland

श्रीलंका और आयरलैंड के कप्तान, Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सह-मेजबान श्रीलंकाई टीम आज (8 फरवरी) अपना पहला मुकाबला खेलने उतर रही है। उसके सामने आयरलैंड की चुनौती है। दोनों टीमों की टक्कर कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाली है। इस मैदान पर श्रीलंका का रिकॉर्ड बेहद खराब है। श्रीलंकाई टीम ने यहां 32 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 24 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं सिर्फ 8 मैचों में उसे जीत मिली है।

 

आयरलैंड की टीम इस रिकॉर्ड को देखकर बुलंद हौसलों के साथ उतरेगी। उसकी हालिया फॉर्म भी अच्छी है। उसने टी20 वर्ल्ड कप में आने से पहले इटली और UAE के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत हासिल की थी। हैरी टेक्टर और लॉर्कन टकर जैसे आयरिश बल्लेबाजों पर नजरें रहेंगी, जो श्रीलंकाई टीम को चौंका सकते हैं। 

 

श्रीलंका ने 2014 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। हालांकि इसके बाद से वह एक बार भी नॉकआउट में जगह नहीं बना पाई है। श्रीलंकाई टीम अपने घर में इस सिलिसिले को तोड़ना चाहेगी लेकिन इसके लिए उसे बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। बाकी बल्लेबाजों को फॉर्म में चल रहे पथुम निसांका का साथ देना होगा। आइए जानते हैं श्रीलंका बनाम आयरलैंड से मैच से जुड़ी सभी जानकारियां आपको बताते हैं।

 

यह भी पढ़ें: आखिर झुक ही गया पाकिस्तान, भारत के साथ खेलने के लिए हुआ तैयार!

कब शुरू होगा SL vs IRE मैच?

श्रीलंका-आयरलैंड टी20 वर्ल्ड कप मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले सिक्का उछलेगा। यानी 6:30 बजे टॉस होगा।

टीवी पर कहां दिखेगा SL vs IRE मैच?

श्रीलंका-आयरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी पर इस मुकाबले को देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स का चैनल ट्यून करना होगा।

मोबाईल पर कैसे देखें SL vs IRE मैच?

श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर होगी। मोबाईल पर मैच का लुत्फ उठाने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा।

 

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को दी करारी शिकस्त, टिम साइफर्ट की तूफानी फिफ्टी

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

श्रीलंका - पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके/कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस/चरिथ असलांका, दसुन शनाका, दुनिथ वेललागे, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंता चमीरा, महीश थीक्षना, मथीशा पथिराना

 

आयरलैंड - पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेन कैलित्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गेरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी/जोश लिटिल, मैथ्यू हम्फ्रीज


और पढ़ें