logo

ट्रेंडिंग:

पाकिस्तान का सब कुछ दांव पर, क्या श्रीलंका बिगाड़ेगा खेल? यहां उठाएं LIVE मजा

SL vs PAK Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में आज पाकिस्तान और श्रीलंका की भिड़ंत होने वाली है। पाक टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मुकाबले में बड़ी जीत की दरकार है। इस मैच से जुड़ी सभी जानकारियां यहां जानिए।

Sri Lanka vs Pakistan T20 WC 2026

दसुन शनाका और सलमान अली आगा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज (28 फरवरी) ग्रुप-2 का आखिरी मुकाबला होना है, जिसमें पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं। इस मुकाबले से ग्रुप-2 की दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम का नाम तय होना है। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच पर न्यूजीलैंड की भी निगाहें टिकी हुई हैं। 

 

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाने के लिए कम से कम 64 रन से जीत की जरूरत है। वहीं लक्ष्य का पीछा करने पर उसे 13.1 ओवर में ही मैच खत्म करना होगा, तब उसके लिए सेमीफाइनल के लिए दरवाजे खुलेंगे। अगर पाक टीम इन निश्चित अंतर से जीत नहीं दर्ज कर पाती है तो न्यूजीलैंड अंतिम-4 के लिए क्वालिफाई कर जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर बना रणजी ट्रॉफी चैंपियन, फाइनल ड्रॉ होने पर भी क्यों हारा कर्नाटक?

श्रीलंका डालेगा रंग में भंग?

इंग्लैंड ने कल न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में मात दी थी, जिससे टूर्नामेंट में पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा रहीं। पाक फैंस ने इंग्लैंड की जीत को खूब सेलिब्रेट किया लेकिन अगर उनकी टीम श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत नहीं दर्ज करती है तो उसे सीधे लाहौर की फ्लाइट पकड़नी होगी। श्रीलंका की भी नजरें पाकिस्तानी फैंस के आरमानों पर पानी फेरने पर होगी। श्रीलंकाई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। वह घरेलू दर्शकों के सामने जीत के साथ अपने अभियान को खत्म करना चाहेगी। आइए मैच से जुड़ी सभी बड़ी जानकारियां जानते हैं।

कितने बजे से शुरू होगा SL vs PAK सुपर-8 मैच?

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 मैच आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस का सिक्का उछलेगा।

टीवी पर कहां दिखेगा SL vs PAK सुपर-8 मैच?

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 मैच को टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।

मोबाईल पर कैसे देखें SL vs PAK सुपर-8 मैच?

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले सुपर-8 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर होगी। मोबाईल पर इसे जियोहॉटस्टार ऐप्प पर देखा जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के शेड्यूल में बदलाव, देरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, इस दिन है फाइनल

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

श्रीलंका - पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरित असलांका, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंता, दुनिथ वेल्लालगे, दुष्मंता चमीरा, महीश थीक्षना, दिलशान मदुशंका

 

पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम/ख्वाजा नफे, फखर जमान, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज/फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा/नसीम शाह, उस्मान तारिक


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap