logo

ट्रेंडिंग:

भारत ने लगाया जीत का चौका... डच टीम पस्त, अब सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से है टक्कर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। यह मैच भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया और भारतीय टीम ने बड़े अंतर से जीत हासिल की।

T20 World Cup 2026 IND vs NED Highlights

भारतीय क्रिकेट टीम, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मैच भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेला गया। यह मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। सूर्यकुमार यादव की टीम ने यह मैच 17 रन से जीतकर ग्रुप स्टेज में अपना कैंपेन सफलतापूर्वक खत्म किया।

 

भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप ए में था। इस ग्रुप से भारत के साथ पाकिस्तान ने सुपर 8 के लिए क्वालिफाई किया। USA, नीदरलैंड्स और नामीबिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: कभी थी ताकत... अब बन गई है कमजोरी, कैसे इस कमी को दूर करेंगे सूर्या?

भारत की पारी

टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में एक विकेट गंवा दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने संभलकर शुरू के 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए। फिर बचे हुए 8 ओवर में टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए। नतीजतन, भारतीय टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन का सम्मानजनक टोटल बनाने में कामयाब रही।

भारत के लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 34 रन बनाए। नीदरलैंड्स के लिए लोगान वैन बीक ने तीन, आर्यन दत्त ने दो और काइल क्लेन ने एक विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत... सुपर-8 में पहुंचा, पूरा शेड्यूल

नीदरलैंड्स की पारी

नीदरलैंड्स की शुरुआत भी अच्छी रही। उन्होंने पहले 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। लेकिन वे अपनी गिरते हुए विकेट को नहीं रोक पाए और आखिरी 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 82 रन पर सिमट गए। नतीजतन नीदरलैंड्स 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाने में कामयाब रहा और भारत ने मैच 17 रन से जीत लिया।

नीदरलैंड्स के लिए बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, जबकि जैक्स लियोन-कैशेट ने 26 रन बनाए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए, जबकि शिवम दुबे ने दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका ने UAE को भी हराया, सुपर-8 में भारत को मिलेगी तगड़ी टक्कर

भारत का सुपर-8 शेड्यूल

  • 22 फरवरी: भारत बनाम साउथ अफ्रीका (अहमदाबाद)
  • 26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे (चेन्नई)
  • 1 मार्च: भारत बनाम वेस्टइंडीज (कोलकाता)

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap