logo

मूड

ट्रेंडिंग:

साउथ अफ्रीका ने UAE को भी हराया, सुपर-8 में भारत को मिलेगी तगड़ी टक्कर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 34वां मैच साउथ अफ्रीका और यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के बीच खेला गया। यह मैच 18 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ। साउथ अफ्रीका ने यह मैच आसानी से जीत लिया।

T20 World Cup 2025 SA vs USA highlights

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 34वां मैच 18 फरवरी को साउथ अफ्रीका और यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के बीच खेला गया। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने यह मैच आसानी से 6 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने चारों मैच जीतकर ग्रुप स्टेज में खुद को अजेय बनाए रखा है।

 

साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप डी में था। इस ग्रुप से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सुपर 8 स्टेज के लिए क्वालिफाई किया। अफगानिस्तान, UAE और कनाडा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। साउथ अफ्रीका सुपर 8 स्टेज में अपने कैंपेन की शुरुआत भारत के खिलाफ करेगा।

 

यह भी पढ़ें: 67 साल में पहली बार..., बंगाल को हराकर रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा J&K

UAE की पारी

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए UAE की शुरुआत धीमी रही। शुरू के 12 ओवर में UAE ने 3 विकेट खोकर 76 रन बनाए। फिर, बाकी 8 ओवर में टीम ने 3 विकेट खोकर 46 रन बनाए। नतीजतन UAE 20 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 122 रन ही बना पाई।

UAE के लिए अलीशान शराफू ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए, जबकि मोहम्मद वसीम ने 22 रन जोड़े। साउथ अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने तीन विकेट लिए, जबकि एनरिक नोर्त्जे ने दो और जॉर्ज लिंडे ने एक विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: नेपाल ने 12 साल बाद T20 वर्ल्ड कप में जीता मैच, स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया

साउथ अफ्रीका की पारी

साउथ अफ्रीका को टारगेट चेज करने में ज्यादा समय नहीं लगा। उन्होंने सिर्फ 14 ओवर के अंदर ही रन चेज हासिल कर लिया। 13.2 ओवर में साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 123 रन बनाए और 40 बॉल बाकी रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया।

डेवाल्ड ब्रूइस ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए, जबकि रयान रिकेल्टन ने 30 रन बनाए। वहीं UAE के लिए हसन अली, मोहम्मद जवादुल्लाह, मोहम्मद अरफान और मोहम्मद फारूक ने एक-एक विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: सुपर 8 में कब और किससे होगा टीम इंडिया का मुकाबला? जानें भारत का पूरा शेड्यूल

सुपर-8 में साउथ अफ्रीका का शेड्यूल

  • 22 फरवरी: भारत बनाम साउथ अफ्रीका (अहमदाबाद)
  • 26 फरवरी: साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (अहमदाबाद)
  • 1 मार्च: साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे (दिल्ली)

और पढ़ें