logo

ट्रेंडिंग:

अगले दोनों मैच जीतकर भी बाहर हो सकता है भारत? समझिए कहां फंस रहा है पेच

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस अब कम हो गए हैं। यह तब है जब भारतीय टीम ने सुपर 8 में सिर्फ एक मैच खेला और और वह मैच बड़े अंतर से हारी थी।

India semi final qualification scenario

भारतीय क्रिकेट टीम, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज में भारत की शुरुआत बहुत खराब रही। 22 फरवरी को अहमदाबाद में हुए पहले मैच में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हरा दिया। इस हार से न सिर्फ भारत पॉइंट्स टेबल में नीचे आ गया, बल्कि उसका नेट रन रेट भी बहुत कम होकर रह गया। हर सुपर 8 ग्रुप से सिर्फ टॉप दो टीमें ही सेमीफीइनल में पहुंचेंगी। इसलिए इस बड़ी हार के बाद अब भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल लग रहा है।

 

साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के ग्रुप 1 में 2 पॉइंट्स और +3.800 के नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। भारत 0 पॉइंट्स और -3.800 के नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे है। बाकी दो टीमें वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे आज, 23 फरवरी को अपने मैच शुरू करेंगी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: IND vs SA: वॉशिंगटन सुंदर को खिलाने की जिद में गौतम गंभीर ने सब कुछ लुटा दिया!

टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचने का गणित

  • अगर साउथ अफ्रीका अपने बाकी दोनों मैच जीत जाता है और टीम इंडिया वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों को हरा देता है तो साउथ अफ्रीका 6 पॉइंट्स के साथ और भारत 4 पॉइंट्स के साथ क्वालिफाई कर सकता है। ऐसे में बाकी दो टीमों के पास मैक्सिमम 2-2 पॉइंट्स होंगे।
  • भारत का नेट रन रेट अभी बहुत खराब है इसलिए भारत को अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। इसके अलावा अगर साउथ अफ्रीका अगले दो मैचों में से एक हार जाता है तो तीन टीमों के 4-4 पॉइंट हो सकते हैं। तब नेट रन रेट ही तय करने वाला फैक्टर होगा।
  • अगर साउथ अफ्रीका दोनों मैच हार जाता है तो जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को पॉइंट्स मिलेंगे। अगर भारत दोनों मैच जीत जाता है तो वे चार पॉइंट्स के साथ क्वालिफाई कर सकते हैं और बाकी दो टीमों में से जो टीम जीतेगी वह भी चार पॉइंट्स के साथ आगे बढ़ेगी।
  • अगर भारत सिर्फ एक मैच जीत जाता है तो रास्ता बहुत मुश्किल हो जाएगा। क्वालिफिकेशन पूरी तरह से दूसरे मैचों के नतीजों और नेट रन रेट पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में खेलेंगे धोनी, CSK फैंस के लिए यह खबर अच्छी है या बुरी?

सुपर 8 ग्रुप 1 के आने वाले मैच

  • 23 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे (मुंबई)
  • 26 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका (अहमदाबाद)
  • 26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे (चेन्नई)
  • 1 मार्च: साउथअफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे (दिल्ली)
  • 1 मार्च: भारत बनाम वेस्ट इंडीज (कोलकाता)

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap