logo

ट्रेंडिंग:

T20 WC: हर्षित राणा के बाहर होने के बाद कैसी बन रही है टीम इंडिया की प्लेइंग-XI?

भारतीय टीम के बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मोहम्मद सिराज की टीम में एंट्री हुई है।

Harshit Rana T20

हर्षित राणा, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया को करारा झटका लगा है। बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हर्षित को यह चोट बुधवार (4 फरवरी) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म अप मैच में लगी थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने बयान में कहा कि विशेषज्ञों से सलाह और स्कैन के बाद बोर्ड की मेडिकल टीम ने उन्हें अनफिट पाया। हर्षित की जगह मोहम्मद सिराज टीम में आए हैं।

 

हर्षित को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के हर मैच में भारत की प्लेइंग-XI में जगह नहीं मिलने वाली थी लेकिन उनके बाहर होने से टीम को बड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि वह निचले क्रम में आकर तेजी से रन जुटा सकते थे। हर्षित की चोट ने रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह की प्लेइंग-XI में जगह पक्की कर दी है लेकिन अब वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव में से कोई एक ही खेल सकता है।

 

यह भी पढ़ें: भारत की U19 वर्ल्ड कप जीत पर बोले PM मोदी- हमें टीम पर गर्व, कोहली ने क्या कहा?

अब क्या होगा टीम कॉम्बिनेशन?

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने ओपनिंग मुकाबले में टीम इंडिया 3 स्पेशलिस्ट गेंदबाज और 3 ऑलराउंडरों के साथ उतर सकती है। जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह फर्स्ट च्वाइस पेसर होंगे। उन्हें हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे का साथ मिलेगा। वहीं वरुण और उप-कप्तान अक्षर पटेल स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे। कुलदीप को बाहर बैठाया जा सकता है।

 

अमेरिका के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

 

यह भी पढ़ें: 'छोड़ना मत वैभव...' कोच की वह सलाह जिसके बाद आया सूर्यवंशी का तूफानी शतक

वरुण-कुलदीप एक साथ कब उतर सकते हैं?

वानखेड़े के छोटे मैदान पर वरुण और कुलदीप को एक साथ खिलाना मुश्किल है। आगे भी यह जोड़ी साथ में नहीं खेलती दिखे तो हैरानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि अब नंबर-8 हर्षित नहीं हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले पर सस्पेंस है। अगर यह मुकाबला होता है तो 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में वरुण-कुलदीप एक साथ प्लेइंग-XI में नजर आ सकते हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap