logo

मूड

ट्रेंडिंग:

त्रिसा-गायत्री सेमीफाइनल में... तन्वी और उन्नति के बीच फाइनल में पहुंचने की जंग

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में तन्वी शर्मा और उन्नति हुड्डा आमने-सामने होंगी।

Treesa Jolly and Gayatri Gopichand

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद, Photo Credit: BAI Media/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार विमेंस डबल्स खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। त्रिसा और गायत्री की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को क्वार्टर-फाइनल में फ्रांस की सातवीं वरीयता प्राप्त मार्गोट लैम्बर्ट और कैमिली पोगनांते के वॉकओवर देने से सेमीफाइनल में प्रवेश मिला। भारतीय जोड़ी ने अगस्त में नई दिल्ली में वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

 

विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ी तन्वी शर्मा और उन्नति हुड्डा आमने-सामने होंगी। दूसरी वरीय तन्वी को इंडोनेशिया की नि काडेक धिंडा अमर्त्या प्रतिवी के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने 21-19, 18-21, 21-14 से जीत दर्ज की। 17 साल की तन्वी ने अगस्त में ताइपे ओपन सुपर 300 का खिताब जीतकर इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे कम उम्र की चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2027: रोहित शर्मा को फिर मिली मुंबई इंडियंस की कमान, कितने सफल रहे हिटमैन?

उन्नति ने अनमोल को हराया

तीसरी वरीय उन्नति ने हमवतन अनमोल खरब को 21-19, 15-21, 21-18 से हराया। उन्नति इस साल ताइपे ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। अब सेमीफाइनल में तन्वी और उन्नति आमने-सामने होंगी, जिससे विमेंस सिंगल्स में भारत की एक खिलाड़ी का फाइनल में पहुंचना तय हो गया है। दूसरे सेमीफाइनल में जापान की शीर्ष वरीय रिको गुंजी का सामना थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त सुपानिदा काटेथोंग से होगा। 

 

गुंजी ने 21-11, 21-11 की जीत से तस्नीम मीर का अभियान समाप्त किया। तस्नीम ने इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में स्कॉटलैंड की छठी वरीय क्रिस्टी गिल्मर को हराकर उलटफेर किया था।

 

यह भी पढ़ें: सिराज की सब बात कर रहे... जडेजा कहां हैं? वॉशिंगटन से कई गुना बेहतर हैं आंकड़े

मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में यह भारतीय जोड़ी 

मिक्स्ड डबल्स में सात्विक रेड्डी कनापुरम और रेशिका उथायसूरियन ने हमवतन विराज कुवाले और रुतपर्णा पांडा की जोड़ी को 21-8, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना मलेशिया के वी यी हर्न और वन्नी गोबी से होगा। मलेशियाई जोड़ी ने गुरुवार को ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की शीर्ष वरीय जोड़ी को बाहर किया था। 

 

मेंस कैटेगरी में शुक्रवार को भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। मेंस सिंगल्स के क्वार्टर-फाइनल में तुषार सुवीर को इंडोनेशिया के प्रहदिस्का बागास शुजिवो से 21-19, 19-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा। मेंस डबल्स में हरिहरन अम्सकरुणन और एमआर अर्जुन की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने पहला गेम जीता लेकिन इसके बाद थाईलैंड के चालोएमपोन चारोएनकिटामोर्न और वोरापोल थोंगसा-न्गा की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 21-10, 12-21, 13-21 से हार गए। 

 

साई प्रतीक के और रुबन कुमार रेथिनासाबापति को भी इंडोनेशिया कीरेमंड इंद्रा और निकोलस जोक्विन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से 22-20, 13-21, 9-21 से हार मिली।


और पढ़ें