logo

मूड

ट्रेंडिंग:

US ओपन में हारे युकी भांबरी और माइकल वीनस, अनिरुद्ध चंद्रशेखर भी बाहर

यूएस ओपन 2026 के मेंस डबल्स के पहले राउंड में भारत को निराशा हाथ लगी है। युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर हारकर बाहर हो गए हैं।

us open 2026 yuki bhambri tennis

युकी भांबरी, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत के युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर को US ओपन 2026 के मेंस डबल्स के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है। भांबरी और उनके न्यूजीलैंड के जोड़ीदार माइकल वीनस को रयान सेगमैन और पैट्रिक ट्रहाक की अमेरिका की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में 7-6 (4), 7-6 (3) से शिकस्त दी। 

 

यह हार भांबरी और वीनस के लिए निराशाजनक रही, क्योंकि दोनों ने पिछले साल यूएस ओपन के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। अनिरुद्ध चंद्रशेखर और बेलारूस के इवान ल्यूतारेविच की जोड़ी को भी पहले राउंड में संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार मिली। ब्रिटेन के आर्थर फेरी और जोशुआ पैरिस ने उन्हें 4-6, 7-5, 4-6 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई।

 

यह भी पढ़ें: UP टी20 लीग: अभिनंदन सिंह या जीशान अंसारी, फाइनल में किसके सिर सजेगा पर्पल कैप?

चिनवेन की जबरदस्त वापसी

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट झेंग चिनवेन ने शानदार वापसी करते हुए लगातार आखिरी सात गेम जीतकर 22वीं वरीयता प्राप्त कीज को 1-6, 7-6 (3), 7-5 से हराकर यूएस ओपन के चौथे राउंड में प्रवेश किया। इस जीत के बाद झेंग कोर्ट पर पीठ के बल लेटी थीं और उनके हाथ हवा में थे। वह ऐसी जीत का जश्न मना रही थीं, जिसकी उम्मीद शायद सिर्फ उन्हें ही थी। दूसरी ओर कीज आंसुओं को रोकने की कोशिश करते हुए बता रही थीं कि आखिर कैसे झेंग लगभग मैच से बाहर होने के बावजूद जीत हासिल करने में सफल रहीं।  


कीज ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने निश्चित रूप से बहुत अच्छी शुरुआत की थी और फिर मैं बहुत डर गई... मैं शॉट ही नहीं लगा पा रही थी। मुझे नहीं पता। इस समय टेनिस बहुत मुश्किल लग रहा है और मुझे लगता है कि मैं उसी दबाव में आ गई।'  

 

2017 की उप-विजेता कीज ने दूसरे सेट का टाईब्रेक हारने के बाद जोरदार वापसी करते हुए 5-0 की बढ़त बना ली। झेंग ने एक गेम जीता लेकिन 5-1 पर सर्विस करते समय कीज के पास मैच प्वाइंट था। वह इसे भुना नहीं सकीं और यहीं से मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल गया। एक समय निराशा में कीज अपना रैकेट बार-बार सिर पर मारते दिखीं। झेंग ने कहा, 'मेहनत का फल मिलता है।' अब उनका सामना 2022 की यूएस ओपन चैंपियन इगा स्वियातेक से होगा।

 

यह भी पढ़ें: Duleep Trophy: फाइनल में गरज रहा है वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, यहां देखें LIVE

ओसाका भी जीतीं

नाओमी ओसाका ने भी एलिस मर्टेंस को 6-3, 3-6, 7-5 से हराकर चौथे राउंड में जगह बना ली। दो घंटे 38 मिनट चले मुकाबले के अंतिम अंक के बाद दो बार की चैंपियन ओसाका ने अपना सिर रैकेट पर रख लिया, मानो इस 13वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को खुद भी अपनी जीत पर यकीन नहीं हो रहा हो। ओसाका ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैंने यह मैच जीत लिया। मैं सचमुच हैरान हूं कि मैं जीत गई।' 

 

(PTI इनपुट के साथ)


और पढ़ें