भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जबरदस्त जीत हासिल की है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। मैदान पर खिलाड़ियों ने तो कमाल किया ही लेकिन असली खेल मैच के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुआ, जहां भारतीय फैंस ने कीवी टीम को जमकर ट्रोल किया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया और न्यूजीलैंड को 96 रनों से धूल चटा दी। मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई, जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'कोच साहब, हंस लिया करो...'. वर्ल्ड जीतने पर धोनी ने गंभीर के लिए लिखा मैसेज
जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स का तड़का
मैच की बात करें तो कप्तान सूर्या भले ही जल्दी आउट हो गए लेकिन अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी की। खास तौर पर शिवम दुबे के 8 गेंदों में बनाए 26 रनों ने मैच का रुख बदल दिया।
सोशल मीडिया पर एक मीम खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें संजू, अभिषेक और शिवम दुबे न्यूजीलैंड की टीम को 'हथौड़े' से जमीन में ठोकते दिख रहे हैं। यूजर्स कह रहे हैं कि टीम इंडिया ने कुछ ज्यादा ही धो दिया।
फैंस ने अभिषेक शर्मा के पूरे टूर्नामेंट के प्रदर्शन को लेकर भी मजे लिए। एक मीम में दिखाया गया कि कैसे वो पूरे टूर्नामेंट में शांत थे और सीधे फाइनल में आकर गदर मचा दिया।
टीम इंडिया की जीत को शेर की दहाड़ से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सेंटनर को फैंस बोले- 'ज्यादा बोल गए'
न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर को भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, मैच से पहले उनके कुछ पुराने बयानों को लेकर फैंस ने उन्हें आड़े हाथों लिया। लोग लिख रहे हैं कि बड़े-बड़े वादे करना तो आसान है लेकिन मैदान पर टीम इंडिया का सामना करना नामुमकिन।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, न्यूजीलैंड को क्या मिलेगा?
फैंस का कहना है कि जो टीम दूसरों का दिल तोड़ने की बात करती थी, आज उसका खुद का वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। फिलहाल सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल है और 'हम जीत गए' वाले क्लासिक मीम्स के साथ भारतीय फैंस पूरी रात इस जीत का आनंद ले रहे हैं।