logo

ट्रेंडिंग:

विजय हजारे में इतिहास रचने के करीब ऋतुराज, टूट जाएगा मनीष पांडे का रिकॉर्ड?

विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ जबरदस्त फॉर्म में हैं। वह मनीष पांडे के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब आ गए हैं।

Ruturaj Gaikwad Vijay Hazare Trophy

ऋतुराज गायकवाड़, Photo Credit: BCCI Domestic/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) 2025-26 सीजन में चार राउंड के मुकाबले खेले जा चुके हैं। शनिवार (3 जनवरी) को पांचवें राउंड के मुकाबले होंगे। धाकड़ फॉर्म में चल रहे महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ इस दिन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वह मनीष पांडे के ऑलटाइम रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं। दरअसल, विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम है। ऋतुराज को उन्हें पीछे छोड़ने के लिए महज 4 छक्कों की दरकार है।

ऋतुराज ने खेली महज 54 पारियां

कर्नाटक के दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे ने विजय हजारे ट्रॉफी में 99 पारियों में 108 छक्के लगाए हैं। वहीं ऋतुराज 54 पारियों में ही 105 छक्कों तक पहुंच गए हैं। यानी उन्होंने मनीष से लगभभ आधी पारियां खेली हैं।

 

 ऋतुराज मौजूदा सीजन में 4 मैचों में 191 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 छक्के निकले हैं। उनका बेस्ट स्कोर 124 है, जो उन्होंने पिछले ही मुकाबले में बनाया था। महाराष्ट्र की टीम अपने अगले मुकाबले में मुंबई से भिड़ने वाली है। ऋतुराज इस मैच में ही मनीष पांडे से आगे निकलना चाहेंगे। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही ODI सीरीज के लिए चुना जाना तय है। ऐसे में वह विजय हजारे ट्रॉफी के आगामी मैचों को मिस कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान और KKR ने ऐसा क्या किया जो हिंदू संगठन विरोध पर उतर आए?

ईशान किशन भी 100 छक्कों के करीब

झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन के अपने पहले ही मैच में 14 छक्के लगाए थे। इसके बाद उन्हें आराम दिया गया है। ईशान के नाम टूर्नामेंट में कुल 84 छक्के हो गए हैं, जिसके लिए उन्होंने 49 पारियां खेली हैं। वह विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रॉबिन उथप्पा के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। बड़ौदा के यूसुफ पठान (91 छक्के) और केरल के विष्णु विनोद (90 छक्के) क्रमश: तीसरे और चौथा स्थान पर हैं।

 

यह भी पढ़ें: विजय हजारे ट्रॉफी में किन टीमों पर मंडराया रेलीगेट होने का खतरा? समझें नियम

विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के

  • मनीष पांडे - 108 छक्के (99 पारियां)
  • ऋतुराज गायकवाड़ - 105 छक्के (54 पारियां)
  • युसूफ पठान - 91 छक्के (56 पारियां)
  • विष्णु विनोद - 90 छक्के (51 पारियां)
  • ईशान किशन - 84 छक्के (49 पारियां)
  • रॉबिन उथप्पा - 84 छक्के (79 पारियां)

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap