logo

ट्रेंडिंग:

विजय हजारे ट्रॉफी में उतरेंगे कोहली-रोहित और गिल, स्टार खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन की शुरुआत 24 दिसंबर से हो रही है। 50 ओवर फॉर्मेट के इस टूर्नामेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा कई बड़े सितारे उतर रहे हैं।

Virat Kohli Rohit Sharma ODI

विराट कोहली और रोहित शर्मा, Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) का आगामी सीजन शुरू होने में चंद दिन शेष रह गए हैं। भारतीय घरेलू क्रिकेट के इस लिस्ट-ए टूर्नामेंट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी खेलने वाले हैं। कोहली को ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम में चुना गया है। उनका पहले दो मैचों में खेलना तय है। 

 

दूसरी तरफ रोहित को शुरुआती दो मैचों के लिए मुंबई के स्क्वॉड में शामिल किया गया है लेकिन उनके खेलने की संभावना नहीं है। रोहित बाद के मैचों के लिए उपलब्ध हैं। बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और सेलेक्शन कमिटी ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले सभी खिलाड़ियों से कहा है कि उन्हें VHT 2025-26 सीजन में कम से कम दो मैच खेलने होंगे। इसीलिए टूर्नामेंट में स्टार प्लेयर्स की मौजूदगी बढ़ी है।

 

यह भी पढ़ें: RCB ने जिसे 'भूसे के भाव' में खरीदा, उसने तोड़ा 40 साल पुराना रिकॉर्ड

गिल-अभिषेक का भी दिखेगा जलवा

टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर हुए शुभमन गिल भी VHT में खेलते नजर आएंगे। उनको पंजाब के स्क्वॉड में रखा गया है। उनके साथ अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार्स भी टीम में शामिल हैं। गिल-अभिषेक और अर्शदीप की तिकड़ी VHT के कितने मैच खेलेगी, यह अभी साफ नहीं है। 

 

झारखंड को हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी चैंपियन बनाने वाले ईशान किशन VHT में भी टीम की कप्तानी करेंगे। केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा को मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली कर्नाटक की टीम में शामिल किया गया है। उधर संजू सैमसन भी केरल की टीम से खेलेंगे।

 

यह भी पढ़ें: शादी टूटी, पिता की सेहत खराब, फिर भी T20 में क्या रिकॉर्ड बना गईं स्मृति मंधाना?

11 जनवरी से है ODI सीरीज

भारतीय टीम अगले साल न्यूजीलैंड से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 11 जनवरी से वडोदरा में होगी। कोहली और रोहित VHT में दो-दो मैच खेलने के बाद इस सीरीज की तैयारियों में जुट जाएंगे। कोहली 2010 के बाद पहली बार VHT खेलेंगे। वहीं रोहित ने 2018 में आखिरी बार इस टूर्नामेंट में खेला था। कोहली और रोहित के अलावा ODI टीम के सभी संभावित खिलाड़ियों को VHT में फॉर्म दिखाने का सुनहरा मौका है।

VHT में खेलेंगे ये स्टार खिलाड़ी

  • विराट कोहली (दिल्ली)
  • रोहित शर्मा (मुंबई)
  • शुभमन गिल (पंजाब)
  • ऋषभ पंत (दिल्ली)
  • केएल राहुल (कर्नाटक)
  • अभिषेक शर्मा (पंजाब)
  • ऋतुराज गायकवाड़ (महाराष्ट्र)
  • ईशान किशन (झारखंड)
  • संजू सैमसन (केरल)
  • अर्शदीप सिंह (पंजाब)
  • मोहम्मद शमी (बंगाल)
  • मयंक अग्रवाल (कर्नाटक)
  • सरफराज खान (मुंबई)
  • आकाश दीप (बंगाल)
  • हर्षित राणा (दिल्ली)
  • ध्रुव जुरेल (यूपी)
  • करुण नायर (कर्नाटक)
  • देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक)
  • ईशांत शर्मा (दिल्ली)
  • रिंकू सिंह (यूपी)

एलीट ग्रुप-ए 

कर्नाटक, झारखंड, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पॉन्डिचेरी

एलीट ग्रुप-बी 

विदर्भ, हैदराबाद, चंडीगढ़, बड़ौदा, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, बंगाल, असम

एलीट ग्रुप-सी 

महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, सिक्किम, मुंबई, गोवा

एलीट ग्रुप- डी

हरियाणा, आंध्र, ओडिशा, गुजरात, सौराष्ट्र, सर्विसेज, रेलवे, दिल्ली


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap