logo

ट्रेंडिंग:

विजय हजारे ट्रॉफी में कब, कौन बना है विजेता? देखिए 2008 से अब तक की पूरी लिस्ट

विजय हजारे ट्रॉफी के नए सीजन की शुरुआत 24 दिसंबर से होने जा रही है। देखिए अब तक के विजेताओं की पूरी लिस्ट।

Vijay Hazare Trophy Winner

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 सीजन की विजेता कर्नाटक की टीम, Photo Credit: BCCI Domestic/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारतीय घरेलू क्रिकेट के प्रीमियर लिस्ट-ए टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) 2025-26 सीजन की शुरुआत 24 दिसंबर से होने जा रही है। अगले साल 18 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 38 टीमें हिस्सा लेंगी। 32 टीमों को एलीट ग्रुप में रखा गया है, जबकि 6 टीमें प्लेट ग्रुप में हैं। 

 

एलीट ग्रुप की टीमों को 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। डिफेंडिंग चैंपियन कर्नाटक ग्रुप-ए में है। इस ग्रुप में हाल ही में सैयद मुश्तक अली ट्रॉफी चैंपियन बनी झारखंड भी है। इसके अलावा केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु जैसी मजबूत टीमें भी ग्रुप-ए में हैं।

 

ग्रुप-बी में पिछले सीजन की उप-विजेता विदर्भ, हैदराबाद, बड़ौदा, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, बंगाल, असम और चंडीगढ़ को रखा गया है। दिल्ली ग्रुप-डी में है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस बार VHT के दो मैच दिल्ली के लिए खेलने वाले हैं। वहीं रोहित शर्मा मुंबई के लिए खेलते नजर आएंगे। मुंबई ग्रुप-सी में पंजाब और महाराष्ट्र जैसी मजबूत टीमों के साथ है।

 

यह भी पढ़ें: विजय हजारे ट्रॉफी में उतरेंगे कोहली-रोहित और गिल, स्टार खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

कौन-कौन बन चुका है चैंपियन?

विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 2008 में हुई थी। पहले यह रणजी वनडे कप के नाम से जाना जाता था, जो जोनल फॉर्मेट में होता था। बाद में इसे नेशनल टूर्नामेंट का दर्जा दिया गया और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर विजय हजारे के नाम पर इसका नामकरण हुआ। पिछले 17 साल के VHT इतिहास की सबसे सफल टीम कर्नाटक है।

 

कर्नाटक ने रिकॉर्ड 5 बार खिताब जीते हैं। तमिलनाडु 3 बार चैंपियन बनी है। वहीं सौराष्ट्र और मुंबई ने 2-2 बार ट्रॉफी अपने नाम किया है। झारखंड, बंगाल, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल और हरियाणा की टीमें भी VHT खिताब जीतने का गौरव हासिल किया है।

 

यह भी पढ़ें: RCB ने जिसे 'भूसे के भाव' में खरीदा, उसने तोड़ा 40 साल पुराना रिकॉर्ड

पढ़िए विजय हजारे ट्रॉफी की विनर लिस्ट

  • 2008 विजय हजारे ट्रॉफी विनर - सौराष्ट्र
  • 2009 विजय हजारे ट्रॉफी विनर - तमिलनाडु
  • 2010 विजय हजारे ट्रॉफी विनर - तमिलनाडु
  • 2011 विजय हजारे ट्रॉफी विनर - झारखंड
  • 2012 विजय हजारे ट्रॉफी विनर - बंगाल
  • 2013 विजय हजारे ट्रॉफी विनर - दिल्ली
  • 2014 विजय हजारे ट्रॉफी विनर - कर्नाटक
  • 2014 विजय हजारे ट्रॉफी विनर - कर्नाटक
  • 2015 विजय हजारे ट्रॉफी विनर - गुजरात
  • 2017 विजय हजारे ट्रॉफी विनर - तमिलनाडु
  • 2018 विजय हजारे ट्रॉफी विनर - कर्नाटक
  • 2018 विजय हजारे ट्रॉफी विनर - मुंबई
  • 2019 विजय हजारे ट्रॉफी विनर - कर्नाटक
  • 2021 विजय हजारे ट्रॉफी विनर - मुंबई
  • 2021 विजय हजारे ट्रॉफी विनर - हिमाचल
  • 2022 विजय हजारे ट्रॉफी विनर - सौराष्ट्र
  • 2023 विजय हजारे ट्रॉफी विनर - हरियाणा
  • 2024/25 विजय हजारे ट्रॉफी विनर - कर्नाटक
Related Topic:#Vijay Hazare Trophy

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap