भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में खेलने का सपना टूट गया है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल्स में विनेश फोगाट महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में हार गईं। इस हार के साथ ही वह आगामी एशियन गेम्स के लिए अपनी जगह पक्की करने से चूक गईं। सेमीफाइनल में उन्हें मीनाक्षी गोयत ने 6-4 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया।
शनिवार को हुए ट्रायल्स में विनेश फोगाट का दिन उतार-चढ़ाव और विवादों से भरा रहा। एक तरफ उन्होंने अपने अनुभव और जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया, तो दूसरी ओर वजन वर्ग को लेकर विवाद भी चर्चा का विषय बना रहा। तमाम मुश्किलों के बावजूद वह सेमीफाइनल तक पहुंचीं लेकिन अंतिम चार के मुकाबले में जीत हासिल नहीं कर सकीं।
यह भी पढ़ें: IPL ट्रॉफी का सपना टूटने पर फूट-फूट कर रोए वैभव सूर्यवंशी, दिल तोड़ने वाला VIDEO
क्वार्टर फाइनल में दिखाई शानदार वापसी
विनेश फोगाट ने ट्रायल्स की शुरुआत शानदार अंदाज में की और ज्योति को 7-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उनका सामना निशु से हुआ। मुकाबले की शुरुआत में निशु ने 5-0 की बढ़त बना ली थी और ऐसा लग रहा था कि विनेश की चुनौती यहीं समाप्त हो जाएगी। हालांकि अनुभवी विनेश ने हार नहीं मानी और जोरदार वापसी करते हुए मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। इस दौरान तकनीकी फैसलों, वीडियो स्क्रीन की खराबी और कोचों की आपत्तियों को लेकर काफी देर तक विवाद भी चलता रहा। आखिरकार, विनेश ने मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
यह भी पढ़ें: हाय रे फूटी किस्मत... लगातार दूसरे IPL मैच में हिट विकेट हुए साई सुदर्शन
53 किलोग्राम वर्ग को लेकर मचा था विवाद
ट्रायल्स शुरू होने से पहले भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने विनेश फोगाट को केवल 50 किलोग्राम वर्ग में खेलने की अनुमति देने की बात कही थी। महासंघ का तर्क था कि उन्होंने हाल के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में इसी वजन वर्ग में हिस्सा लिया था। इस फैसले का विनेश ने विरोध किया और खुद को 53 किलोग्राम वर्ग में मौका देने की मांग की। बाद में WFI ने अपना फैसला बदलते हुए उन्हें 53 किलोग्राम वर्ग में खेलने की अनुमति दे दी। वजन मापने के दौरान उनका वजन 53.9 किलोग्राम पाया गया, जिसके बाद उन्हें इस वर्ग में शामिल किया गया।