logo

मूड

ट्रेंडिंग:

विंडीज चूका, अफगानी टीम को मिला वर्ल्ड कप का टिकट, क्वालिफिकेशन प्रोसेस क्या है?

अफगानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं वेस्टइंडीज की लगातार तीसरी बार डायरेक्ट क्वालिफिकेशन से चूक गई है।

Shai Hope West Indies vs Afghanistan

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप, File Photo Credit: ICC/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

वेस्टइंडीज क्रिकेट को एक और झटका लगा है। उसके हाथ से वनडे वर्ल्ड कप 2027 में डायरेक्ट क्वालिफाई करने का मौका निकल गया है। शुक्रवार (7 अगस्त) को आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत ने उसे डायरेक्ट क्वालिफिकेशन की रेस से बाहर कर दिया है। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में अफगानी टीम ने 92 रन से जीत हासिल कर आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

वेस्टइंडीज लगातार तीसरी बार चूका

कैरेबियाई टीम लगातार तीसरे वनडे वर्ल्ड कप में डायरेक्ट क्वालिफिकेशन से चूक गई है। उसने 2019 में क्वालिफायर खेलकर वर्ल्ड कप का टिकट कटाया था। इसके बाद वह भारत की मेजबानी में हुए अगले वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। 

 

विंडीज टीम जिम्बाब्वे में हुए क्वालिफायर मुकाबलों के 'सुपर सिक्स' स्टेज में स्कॉटलैंड के हाथों हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब वह वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बन पाई। अब देखना है कि वह 2027 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर में अच्छा प्रदर्शन कर आगे बढ़ पाती है या नहीं।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में भारत ने जीते 3 मेडल, टैली में कहां मिली जगह?

2027 वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन प्रोसेस क्या है?

वनडे इंटरनेशनल रैकिंग में टॉप-8 में रहने वाली 'फुल मेंबर' टीमें (मेजबान को छोड़कर) 2027 वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई करेंगी। अभी टॉप-8 में साउथ अफ्रीकी टीम है, जो तीन मेजबानों में से एक है। टॉप-8 में साउथ अफ्रीका से रहने से 9वें नंबर पर मौजूद बांग्लादेश को भी वर्ल्ड कप का टिकट मिल जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम 10वें नंबर पर है। उसे डायरेक्ट क्वालिफाई करने के लिए 9वें नंबर पर आना जरूरी थी लेकिन आयरलैंड की हार ने उसे बाहर कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें: गोल्ड जीतने के बाद क्यों रोईं मणिपुर की मीराबाई चानू? PM मोदी से बताई एक-एक बात

वेस्टइंडीज के हाथ से कैसे निकले मौका?

वेस्टइंडीज की डायरेक्ट क्वालिफिकेशन की उम्मीदें आयरलैंड पर टिकी हुई थीं। अगर आयरलैंड की टीम 5 मैचों की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान को 5-0 या 4-1 से हरा देती तो विंडीज टीम भारत को 2-0 से हराकर वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर लेती। मगर आयरलैंड-अफगानिस्तान सीरीज का पहला मुकाबला बारिश में धुलने और दूसरे वनडे में अफगानी टीम की जीत ने उसे डायरेक्ट क्वालिफिकेशन की रेस से बाहर कर दिया।

 

अब आयरलैंड की टीम बाकी बचे तीनों मैच जीतकर इस सीरीज को 3-1  से ही जीत सकती है, जो वेस्टइंडीज को आगे बढ़ाने के लिए काफी नहीं होंगे। वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है लेकिन इसमें से 2 ही मैच उसके काम आ सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि डायरेक्ट क्वालिफिकेशन के लिए कट ऑफ तारीख 30 सितंबर है, जबकि भारत-वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को होगा।

 

यह भी पढ़ें: सरफराज खान की डेढ़ साल बाद टेस्ट टीम में वापसी, खेलने का मौका मिलेगा या नहीं?

वेस्टइंडीज के लिए आगे क्या?

कैरेबियाई टीम को अब वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए क्वालिफायर खेलना होगा। वर्ल्ड कप क्वालिफायर अगले साल 22 फरवरी से 23 मार्च तक होगा, जिसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। अगर विंडीज टीम क्वालिफायर जीतती है तो उसे वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री मिलेगी। वहीं अगर वह दूसरे, तीसरे या चौथी पायदान पर फिनिश करती है, तो उसे सुपर-सीरीज खेलनी होगी। यह सुपर-सीरीज वर्ल्ड कप का ही हिस्सा है। सुपर-सीरीज 3 टीमों के बीच खेली जाएगी, जिसकी विजेता टीम वर्ल्ड कप के मुख्य टूर्नामेंट का हिस्सा बनेगी।

Related Topic:#Cricket West Indies

और पढ़ें